होम / Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग बनाई पहली रंगोली, शेयर की पोस्ट

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग बनाई पहली रंगोली, शेयर की पोस्ट

Babli • LAST UPDATED : November 12, 2023, 12:37 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra, दिल्ली: आख़िरकार, रोशनी का त्योहार, दिवाली आ गई है! पूरा देश अपने अंदाज में इस उत्सव का लुत्फ उठा रहा है। रंग-बिरंगी रंगोली से लेकर घर की रोशनी तक यह दिन खुशियों का प्रतीक है। बॉलीवुड की हस्तियां भी अलग नहीं हैं। ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा विदेश में बसने के बावजूद आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। हर त्योहार पर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर कई मनमोहक पारिवारिक तस्वीरें साझा करते हुए देखा जाता है। एक बार फिर, एक्टेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की पहली रंगोली की एक झलक साझा की हैं।

एक्ट्रेस ने बेटी की पहली रंगोली की तस्वीर साझा की

12 नवंबर को, कुछ समय पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दिवाली शेंनिगन्स की एक झलक दिखाई हैं। अभिनेत्री ने रंगीन रंगोली की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें फुलों के डिजाइन के केंद्र में एक दीया जलाया गया है। पोस्ट को साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा, “पहली रंगोली”

प्रियंका चोपड़ा की मां ने अपनी बेटी के शादी को लेकर कही ये बात

हाल ही में अपने इंटरव्यु में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि उनकी बेटी की शादी किसी भारतीय से नहीं होगी। इस पर, उनकी मां ने बताया कि चूंकि प्रियंका ने पहले ही भारत से बाहर पढ़ाई की है, इसलिए उन्हें त्वचा के रंग ‘सफेद, काले और भूरे’ के बीच कोई अंतर महसूस नहीं हुआ।

प्रियंका चोपड़ा के बारे में

प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी गायक-गीतकार, निक जोनास से शादी की थी। लगभग चार साल बाद, एक्ट्रेस ने सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा रखा है।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अगली बार इल्या नैशुलर की फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट्स में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी।

 

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.