होम / प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की 'पर्फेक्ट मॉर्निंग' फोटो, साइड क्लिक्ड तस्वीर में दिखी बेहद क्यूट

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की 'पर्फेक्ट मॉर्निंग' फोटो, साइड क्लिक्ड तस्वीर में दिखी बेहद क्यूट

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 10, 2023, 5:18 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Photo, मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने ग्लैमर की वजह से सुर्खियां बटोर रहीं हैं। प्रियंका अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के अपडेट शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो अपने फैंस को लगातार अपनी बेटी मालती की अपडेट्स दे रही हैं। अब प्रियंका ने मंगलवार की सुबह अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फ्लोरल ड्रेस के साथ कानों में ईयररिंग पहने मालती मैरी बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की साइड फोटो की शेयर

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी बेटी की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, लेकिन ये सभी तस्वीरें साइड क्लिक्ड हैं। प्रियंका मालती की रोजाना की गतिविधियों का अपडेट तो दे रही हैं लेकिन दूसरी तरफ वो उसे दुनिया से छिपा भी रही हैं। मालती मैरी की ये तस्वीर बेड की है जब शायद वो सोकर उठी थी और प्रियंका ने उसकी ये फोटो खींच ली। मालती फ्लोरल डिजाइन वाले नाइट सूट में बेहद क्यूट लग रही है। इस फोटो को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘पर्फेक्ट मॉर्निंग’। मालती मैरी की ये खूबसूरत तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है और लोग इसपर कमेंट करके उसपर प्यार भी लुटा रहे हैं।

पहले भी वीडियो शेयर कर मालती की सुनाई थी आवाज

पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट कर पहली बार फैंस को मालती की आवाज सुनाई थी। इस वीडियो में मालती एक स्ट्रोलर में लेटी थी और लगातार हंसते हुए अपने पैर हिला रही थी। हालांकि, तब भी प्रियंका ने मालती का चेहरा छिपाया हुआ था।

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने मालती की दो फोटोज शेयर की थी, जिनमें से एक तस्वीर में मालती मैरी अपनी मां प्रियंका के साथ टॉय शॉप पर खिलौनों की खरीदारी करती दिखाई दी थीं।

वहीं दूसरी तस्वीर में वो फूड कार्ट के सहारे खड़ी थीं। इन तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi Police: 100 दिनों में 200 फ्लाइट में की यात्रा, लाखों के कीमती सामान पलक झपकते करता था गायब- Indianews
Army Air Corps: किंग चार्ल्स ने प्रिंस विलियम को सौंपी सैन्य उपाधि, प्रिंस हैरी के आंखो में आए आंसू -India News
Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट पर 38% मतदान, 35 वर्षों में रिकॉर्ड सबसे अधिक- Indianews
Trump vs Biden: जो बिडेन को ट्रंप ने 5 राज्यों में पछाड़ा, ताजा सर्वेक्षण से चला पता -India News
Sushil Modi Death: छात्र राजनीति, डिप्टी सीएम…, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का कैसा रहा जीवन का सफर- Indianews
Indonesia volcano erupts: इंडोनेशिया का इबू ज्वालामुखी फटा, 5 किमी ऊंचा दिखा राख का बादल- Indianews
Prince William: प्रिंस विलियम ने भरा अपाचे हेलीकॉप्टर में उड़ान, किंग चार्ल्स ने सौंपी कमान -India News
ADVERTISEMENT