होम / Salman khan: सलमान खान के फार्महाउस में घुसपैठ की कोशिश, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Salman khan: सलमान खान के फार्महाउस में घुसपैठ की कोशिश, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Babli • LAST UPDATED : January 8, 2024, 2:07 pm IST
ADVERTISEMENT
Salman khan: सलमान खान के फार्महाउस में घुसपैठ की कोशिश, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Salman khan

India News (इंडिया न्यूज़), Salman khan, दिल्ली: सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने सितारों में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हर वक्त बेताब रहते हैं। सलमान भी अपने चाहने वालों से खुलकर मिलते हैं। मगर, इन दिनों उनकी सुरक्षा चिंता के घेरे में है। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अब इन धमकीयों के बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में एक्टर के नवी मुंबई के पनवेल में स्थित फार्म हाउस में दो संदिग्धों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने इन दोनों लोगों को पकड़ लिया है और फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं।

कौन थे ये घुसपैठ, जो घुसे सलमान के घर

बता दें की जिन लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा हें वह पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं। एक की पहचान अजेश कुमार गिला (23) और दुसरे की गुरुसेवकसिंह सिख (23) के नाम से की जा रही हैं। दोनो ने गुरुवार दोपहर को फार्महाउस की बाड़ और पेड़ के परिसर से कूदने की कोशिश की। पुलिस ने आधार कार्ड में अलग-अलग नाम और पते का खुलासा करते हुए उनकी फर्जी फोटो का खुलासा किया है। फार्महाउस मैनेजर शशिकांत शर्मा ने कहा कि सुरक्षा गार्ड मोहम्मद हुसैन ने दोनों को पकड़ने के बाद उन्हें सतर्क किया। उन्होंने शर्मा को बताया कि उन्होंने बिना अनुमति लिए फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी। उन्होंने शुरू में अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के महेशकुमार रामनिवास और विनोद कुमार राधेश्याम के रूप में बताई थी।

 

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT