होम / Shahid Kapoor-Farzi 2: फर्जी 2 का इंतजार खत्म, शाहिद कपूर ने बताया दूसरे सीजन का सच

Shahid Kapoor-Farzi 2: फर्जी 2 का इंतजार खत्म, शाहिद कपूर ने बताया दूसरे सीजन का सच

Babli • LAST UPDATED : October 12, 2023, 12:20 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Shahid Kapoor-Farzi 2 , दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में फर्जी 2 में काम करने को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। पहला सीज़न एक नोट पर समाप्त हुआ जहां लोग आगे की कहानी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे। विजय सेतुपति इस वेब शो में एक पुलिस वाले थे, जिसने ओटीटी स्पेस में शाहिद कपूर की शुरुआत की। उन्होंने कोई नया ओटीटी प्रोजेक्ट नहीं चुना है।

शाहिद कपूर की नई फिल्में

बता दें की शाहिद कपूर इस वक्त पूजा एंटरटेनमेंट के साथ एक बड़ी फिल्म कर रहे हैं। यह फिल्म महाभारत पर आधारित है। इसके अलावा कबीर सिंह के सिक्वल को बारें में पुछे जाने पर शाहिद ने कहा की कोई कहानी नहीं बची है क्योंकि प्रीति और कबीर अंत में फिर से मिल गए हैं। फिल्म में उनके काम को फैंस ने खूब पसंद किया। साथ ही उन्हेनें कहा की वो एसी कहानी नहीं करना चाहते थे। लेकिन मीरा राजपूत ने उन्हें बताया कि लोग उन्हें प्रेम कहानियों में पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक गड़बड़ किरदार था, जिसे उन्होंने स्क्रीन पर अच्छा निभाया। उन्होंने यह फिल्म की, जो उनकी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक थी।

विराट कोहली, रोहित शर्मा की बायोपिक करने

शाहिद कपूर ने कहा कि वह बहुत बड़े क्रिकेट फैन थे। जब उनसे रोहित शर्मा, विराट कोहली की बायोपिक करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई कम उम्र का व्यक्ति उपयुक्त होगा क्योंकि मेकर्स को उनके शुरुआती वर्षों को दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह विराट कोहली की बहुत तारिफ करते हैं।

शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट

बता दें की शाहिद कपूर और कृति सेनन एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म मैडॉक द्वारा बनाई गई है जो 2024 में आएगी।

 

ये भी पढ़ें- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.