India News (इंडिया न्यूज़), Shikha Malhotra Transformation: कोरोनाकाल में कई जिंदगियां बर्बाद हो गई थीं। इस महामारी में लाखों लोगों की मौत हुई थी। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन मास्क की कमी हो गई थी, लेकिन ज्यादा संख्या में हर दिन कोई न कोई भर्ती हो रहा था। कोरोना काल का सबसे ज्यादा असर उन पर पड़ा, जिनके पास इलाज तक के पैसे नहीं थे। इस दौरान कई लोग मसीहा बनकर लोगों की मदद करने के लिए आगे आए थे। इनमें से एक शिखा मल्होत्रा (Shikha Malhotra) भी थीं।
बता दें कि शिखा ने सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘फैन’ में काम किया था। शिखा ने एक्ट्रेस बनने से पहले नर्सिंग की पढ़ाई की थी। उसके बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। शिखा मल्होत्रा ने पहले 2016 में शाहरुख खान की ‘फैन’ में छोटा सा रोल किया था।
इसके बाद 2020 में बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली मूवी ‘कंचाली’ रिलीज हुई, जिसके लिए उन्होंने 14 किलो वजन बढ़ाया था। शिखा के डेब्यू के कुछ ही समय बाद कोरोना ने इंडिया में दस्तक दे दी। उस दौरान फिल्में बनना भी बंद हो गई थीं।
उन्होंने कोरोनाकाल में नर्स बनकर लोगों की खूब मदद की, जिसके कुछ समय बाद उनके साथ बहुत बुरा हो गया था। लेकिन अब इस बीमारी से लड़कर शिखा ने कमबैक कर लिया है। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं।
शिखा ने बीएमसी अस्पताल में बतौर नर्स काम करना शुरू किया और करीब 1 साल तक लोगों की सेवा की। इसके बाद वो खुद कोविड की शिकार हो गईं। जब कोरोना से ठीक हुईं, तो ब्रेनस्ट्रोक हो गया। शिखा के शरीर का दायां हिस्सा तक पैरलाइज्ड हो गया। ऐसे में शिखा एक साथ कई बीमारियों से लड़ रही थीं। दवाइयों की वजह से उनका वजन भी काफी बढ़ गया। स्टेरॉइड्स की वजह से बॉडी में स्वेलिंग हो गई थी।
वजन बढ़ने की वजह से शिखा अपना ग्लैमरस अवतार खो चुकी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दो साल यानी 2021 और 2022 का समय उनकी रिकवरी में बीता।
शिखा के ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि शिखा मल्होत्रा ने खुद अपनी रिकवरी के पहले और रिकवरी के बाद की फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हर कोई ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान है और उनकी तारीफ कर रहें है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.