होम / Singham 3: 'सिंघम 3' से Kareena Kapoor का धांसू लुक हुआ आउट, हाथों में गन पकड़े नजर आईं एक्ट्रेस

Singham 3: 'सिंघम 3' से Kareena Kapoor का धांसू लुक हुआ आउट, हाथों में गन पकड़े नजर आईं एक्ट्रेस

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 8, 2023, 10:37 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Kareena Kapoor Look In Singham 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर अपनी पॉपुलर फ्रेंजाइजी फिल्म ‘सिंघम’ (Singham) का तीसरा पार्ट ‘सिंघम 3’ (Singham 3) लेकर आ रहें हैं। जी हां, फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ के स्टार्स के लुक रिवील कर रहें हैं। बता दें कि फिल्म ‘सिंघम 3’ से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार का लुक सामने आ चुका है। अब फिल्म ‘सिंघम 3’ से करीना कपूर (Kareena Kapoor) का लुक सामने आया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म ‘सिंघम 3’ से सामने आए करीना कपूर के लुक पर लोग रिएक्शन दे रहें हैं।

रोहित शेट्टी ने रिवील किया करीना कपूर का लुक

आपको बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म ‘सिंघम 3’ में काम करते नजर आएंगी। अब इसी बीच फिल्म ‘सिंघम 3’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने करीना कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करीना कपूर का लुक दिखाया है। करीना कपूर के हाथ में गन नजर आ रही है और उनके चेहरे पर बदले की भावना दिखाई दे रही है। करीना कपूर का धांसू लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो इस पर रिएक्शन दे रहें हैं।

रोहित शेट्टी ने लिखी ये बात

रोहित शेट्टी ने करीना कपूर का ‘सिंघम 3’ से लुक शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “मिलिए सिंघम के पीछे की ताकत से, अवनी बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था। अब तक 3 ब्लॉकबस्टर- गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न। और अब हम अपने चौथो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सिंघम अगेन। 16 साल का लंबा जुड़ाव। कुछ भी नही बदला, बेबो अभी भी वैसी ही हैं, सरल, प्यारी और मेहनती।”

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

एचआईवी वैक्सीन के सफल परीक्षण से एड्स के इलाज की उम्मीदें जगी, यहां पढ़ें
MS Dhoni: क्या धोनी IPL से लेंगे संन्यास? CSK सीईओ ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
IPL के टिकट के चक्कर में बेंगलुरु के व्यक्ति को लगा 3 लाख का चूना, मामला जान उड़ जाएंगे होश-Indianews
MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
ADVERTISEMENT