होम / Sunny Deol के छोटे बेटे Rajveer Deol ने नेपोटिज्म पर किया खुलासा ,बोले- काम कि कोई गारंटी नहीं होती

Sunny Deol के छोटे बेटे Rajveer Deol ने नेपोटिज्म पर किया खुलासा ,बोले- काम कि कोई गारंटी नहीं होती

Babli • LAST UPDATED : September 22, 2023, 10:55 am IST
ADVERTISEMENT
Sunny Deol के छोटे बेटे Rajveer Deol ने नेपोटिज्म पर किया खुलासा ,बोले- काम  कि कोई गारंटी नहीं होती

Sunny Deol Son Rajveer Deol

India News (इंडिया न्यूज़), Sunny Deol Son Rajveer Deol , दिल्ली: गदर स्टार के बेटे राजवीर देओल जल्द ही अपना बॉलीवुड में फिल्म ‘दोनों’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म की बहस ने उन्हें एक बेहतर एक्टर और इंसान बनने में काफी मदद की है। राजवीर ने उन तमाम फायदे गिनवाए जो आखिर एक स्टारकिड होने के नाते मिलते हैं। बता दे की राजवीर जल्द ही पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा के साथ बॉलीवुड में नजर आएंगे। यह फिल्म राजवीर औऱ पालोमा के करियर की शुरुआत होगी। साथ ही ये फिल्म सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। यानी उन्होंने भी बॉलीवुड में अपने काम की शुरुआत इस फिल्म से ही की है।

काम मिलने की कोई गारंटी नहीं होती- राजवीर देओल

नेपोटिज्म की बहस पर सनी देओल के बेटे राजवीर ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा है, उन्हें लगता है कि नेपोटिज्म की बहस ने उन्हें बेहतर एक्टर और इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा स्टारकिड होने का फायदा सिर्फ इतना है कि आप एक मीटिंग शेड्यूल कर लेते हैं। उसके अलावा काम मिलने की कोई गारंटी नहीं होती। उन्होंने बताया की फिल्म ‘दोनों’ में रोल मिलने के लिए उन्होंने इस फिल्म के लिए तीन ऑडिशन दिए थे।

Sunny Deol son Rajveer Deol nepotism

एक दूसरे को सपोर्ट करते थे- राजवीर देओल

बातचीत में राजवीर ने बताया की फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई वर्कशॉप भी अटेंड किए थे। उन्होंने अपने केमिस्ट्री को स्क्रीन पर पेश करने के लिए काफी तैयारी की थी। और को एक्टर पालोमा ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा शुरुआत से ही ये आसान नहीं था। लेकिन वह इस दौरान काफी फोकस थे।

‘दोनों’ फिल्म के बारे में

फिल्म दोनों एक मॉडल रिश्तों पर बनी बॉलीवुड फिल्म है। जो अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। और साथ ही इसमें राजवीर देओल और पालोमा ठकेरिया का बॉलीवुड में डेब्यू है। बता दे कि यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

ये भी पढ़े-

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT