India News (इंडिया न्यूज़),The Kerala Story, दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस अदा शर्मा की हाल ही में रिलीज फिल्म, मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों देश भर में चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें, ‘द केरल स्टोरी’ विवादों में घिरी होने के बावजूद भी 32 हजार महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और उनके आईएसआईएस में शामिल होने की कहानी पर आधारित तमाम विवादों के बीच आखिरकार 5 मई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। और फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर मात्र 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी कमर्शियल फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2023 की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
#TheKeralaStory crosses HALF-CENTURY in *Weekend 2* [Fri to Sun]… Records its *highest single day* number on [second] Sun… Inches closer to ₹ 150 cr, speeding towards ₹ 200 cr… [Week 2] Fri 12.35 cr, Sat 19.50 cr, Sun 23.75 cr. Total: ₹ 136.74 cr. #India biz. #Boxoffice… pic.twitter.com/lMq2xT8lm0
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2023
बता दें, इस फिल्म का जहां कुछ दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक पार्टियां फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध कर रही थी। और कई जगह फिल्म की रिलीज को बैन करने की भी मांग की जा रही थी हालांकि इसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। लेकिन कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर फिल्म रिलीज किया गया है। वही फिल्म को लेकर जितना विवाद हो रहा है फिल्म को उतना ही फायदा मिल रहा है। क्योंकि लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने के बाद भी सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को सिनेमाघरों में रविवार को 23.75 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। जिससे अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 126.74 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।
दिन | तारीख | कमाई |
पहला दिन | 05 May 2023 | 06.75 करोड़ |
दूसरा दिन | 06 May 2023 | 10.50 करोड़ |
तीसरा दिन | 07 May 2023 | 16.00 करोड़ |
चौथे दिन | 08 May 2023 | 15 करोड़ |
पांचवें दिन | 9 May 2023 | 11.14 करोड़ |
छठे दिन | 10 May 2023 | 12 करोड़ |
सातवें दिन | 11 May 2023 | 12.50 करोड़ |
आठवें दिन | 12 May 2023 | 12.23 करोड़ |
नौवें दिन | 13 May 2023 | 19.50 करोड़ |
दसवें दिन | 14 May 2023 | 23.75 करोड़ |
Also Read: देर होने पर ट्रैफिक से बचने के लिए अमिताभ बच्चन ने उठाया अनोखा कदम
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.