India News (इंडिया न्यूज), Fruit Peels For Diabetes: डायबिटीज तब होती है, जब खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है। जब किसी व्यक्ति को डायबिटीज होती है तो उसे थकान, धुंधला दिखाई देना, वजन कम होना, भूख ना लगना जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं। ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज को कम करने के लिए कई तरह के फल बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि, आप कई फलों के छिलके से भी ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। तो यहां जान लें उन फलों के बारे में, जिनके छिलके डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं।
1. सेब का छिलका
सेब खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। सेब ही नहीं बल्कि इसका छिलका भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से बचाता है।
2. कीवी का छिलका
कीवी फल डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन साथ ही इसका छिलका भी शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है। शुगर लेवल बढ़ने पर कीवी का छिलका खाया जा सकता है।
3. केले का छिलका
मधुमेह रोगियों के लिए केले के छिलके का सेवन फायदेमंद होता है। केले के छिलके में फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
4. आम का छिलका
आम एक मीठा फल है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज़्यादा होता है, इसलिए इसे डायबिटीज़ के रोगियों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, आम के छिलकों का सेवन करने से आपको ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है।
5. आड़ू का छिलका
आड़ू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आड़ू के छिलके का सेवन भी मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा होता है। इसके छिलके में कई गुण होते हैं, इसमें विटामिन ए होता है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.