होम / Birthday Special: दीपिका की इन फिल्मों पर खूब हुआ था विवाद, फिर भी बॉक्स ऑफिस हुई थी जबरदस्त कमाई

Birthday Special: दीपिका की इन फिल्मों पर खूब हुआ था विवाद, फिर भी बॉक्स ऑफिस हुई थी जबरदस्त कमाई

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : January 5, 2023, 12:59 pm IST

(इंडिया न्यूज़,Happy Birthday Deepika Padukone): बॉलीवुड का मस्तानी यानी की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। आज के समय में दीपिका की तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। बहुत कम समय में दीपिका ने अपनी पहचान बनाकर लाखों दिलों पर राज किया है। दीपिका की हर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया है, उनकी हर फिल्म की अपनी अलग खासियत है, लेकिन आज हम दीपिका पादुकोण की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो विवाद का कारण बनी।

पठान

फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। बता दें, ये फिल्म रिलीज होने के पहले ही विवादों में घिर गई है। इस फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ विवादों में हैं। यह विवाद दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर हो रहा है। लोगों ने दीपिका की भगवा बिकिनी पर विरोध जताया है।

पद्मावत

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ भी विवादों में घिरी थी, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 585 करोड़ की बंपर कमाई की थी। बता दें इस फिल्म का विरोध करणी सेना ने किया था। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के निर्माताओं ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से पेश किया। साथ ही, यह भी कहा जा रहा था कि दीपिका ने साड़ी पहनकर अपनी कमर दिखाई, जबकि महारानी पद्मावती हमेशा अपना तन छिपाती थीं। विवाद के बाद ग्राफिक्स के जरिए दीपिका की कमर को साड़ी से ढंका गया था और फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ किया गया। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

बाजीराव मस्तानी

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ भी विवादों में शामिल थी। ‘बाजीराव मस्तानी’ पर बाजीराव पेशवा के वंशज ने इतिहास से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। महाराजा की दोनों पत्नी, काशीबाई और मस्तानी का गलत किरदार दिखाने का भी आरोप लगा था। कहा गया था कि मस्तानी महारानी थीं, लेकिन उन्हें नर्तकी के रूप में दिखाया गया। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

रामलीला

इस लिस्ट में ‘रामलीला’ भी शामिल है। यह विवाद फिल्म के नाम को लेकर था। आरोप था कि फिल्म का नाम ‘रामलीला’ रखकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। कई बार इस फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म का नाम ‘रामलीला’ से ‘राम-लीला’ किया गया। इस पर भी विरोध हुआ। फिर, फिल्म का नाम ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ रखा गया।

छपाक

‘छपाक’ तो हम सबने ही देखी होगी। इस फिल्म की कहानी ही कुछ अलग थी। बता दें इस फिल्म का जब प्रमोशन करने दीपिका जेएनयू पहुंची थीं तो, उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल किया था, जिस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही ‘छपाक’ का विरोध किया गया। इस फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था। लक्ष्मी पर एसिड अटैक हुआ था और वह अपनी जिंदगी संघर्षों के साथ जी रही थीं

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.