India News (इंडिया न्यूज़), Vijayadashami 2023, दिल्ली: आज पूरा देश बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार विजयदशमी को जोरो शोरो से मना रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड के सेलेब्स भी दशहरे के त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहें है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को भी विजयादशमी की शुभकामानाएं दी है। इस लिस्ट में आलिया से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को दशहरे का त्योहार विश किया है।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, “आप सभी को दशहरे की बधाई”
अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुईं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी।
बॉलीवुड की जान खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी विजयादशमी की फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्योहार सभी के लिए खुशियां लाएं। हैप्पी दशहरा”
शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्विटर पर ट्वीट कर फैंस को दशहरा विश किया। उन्होंने लिखा, “दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती, शुभ दशहरा”
दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती।
शुभ दशहरा 🙏#HappyDussehra— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) October 24, 2023
दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दशहरा विश करते हुए लिखा, “आप सभी को शुभ दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं”
आप सभी को शुभ दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ! #HappyDussehra to all! 🕉🙏🚩🚩🚩 pic.twitter.com/H41EKceoNO
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 24, 2023
विक्की कौशल कि पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दशहरे के मौके पर रेड साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी।
ये भी पढे़:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.