India News (इंडिया न्यूज़),Parineeti-Raghav Engagement, दिल्ली: आज यानी 13 मई को 5 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और आप नेता ने राघव चड्ढा की सगाई होने वाली है। जिसकी पुष्टि प्रियंका चोपणा की मां मधु चोपड़ा ने एक मीडिया रिपोर्ट में की है। साथ ही मधु ने कपल को शुभकामनाएं दीं है।
बता दें, प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए आने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही देशी गर्ल को लंदन एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वो दिल्ली परिणीति की सगाई में पहुंचने वाली है। लेकिन प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनस उनके साथ नहीं आ रहे हैं। क्योंकि शुक्रवार को निक जोनस और उनके ‘जोनस ब्रदर्स बैंड’ मेंबर्स केविन जोनस और जो जोनस ने अपना नया एल्बम ‘द एल्बम’ रिलीज किया है। और साथ में शुक्रवार को ही टुडे कॉन्सर्ट को होस्ट करते निक नजर आए है। जिस वजह से कयास लगाए जा रहे की प्रियंका ही सिर्फ सगाई में शामिल होगीं। लेकिन देखने वाली बात यह होगी की वो अकेले शामिल होती है या बेटी मालती मैरी भी साथ में नजर आती हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के स्पेशल गेस्ट के बारे में तो मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसी राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां इस सगाई समारोह में शामिल होंगी। साथ में बॉलीवुड से प्रियंका चौपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर, फराह खान के अलावा कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हो सकते हैं।
Also Read: सबा इब्राहिम का हुआ मिसकैरेज, 6 हफ्ते प्रेग्नेंट थीं दीपिका कक्कड़ की ननद
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.