होम / क्या 2024 के अंत में सात फेरे लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा? जाने सच

क्या 2024 के अंत में सात फेरे लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा? जाने सच

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 27, 2023, 8:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Arjun Kapoor and Malaika Arora, मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। बता दें कि साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। ऐसे में अब फैंस जल्द से जल्द मलाइका और अर्जुन को एक शादीशुदा जोड़े के रूप में देखना चाहते हैं। हर किसी को इंतजार है कि आखिर बी-टाउन का ये हॉट कपल कब शादी करेगा? हाल ही में एक मीडिया ने सेलेब्रिटीज ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरूजी से बातचीत की। इस दौरान रिपोर्ट में बताया कि अर्जुन और मलाइका कब तक शादी कर सकते हैं?

रिपोर्ट में अर्जुन कपूर के बारें मे बताई ये बातें

जानकारी के अनुसार, पंडित जी ने बताया कि अर्जुन कपूर की राशि कर्क है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। अर्जुन कपूर एक संवेदनशील व्यक्ति हैं और उनका पक्ष पालन- पोषण करने वाला है। वो करुणा से भरे हुए हैं, जिसका असर उनकी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी दोनों पर पड़ता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण वो लोगों के साथ गहरा भावनात्मक संबंध बना लेते हैं।

मलाइका से कब शादी करेंगे अर्जुन कपूर?

पंडित जी ने बताया, “अर्जुन कपूर की निजी जिंदगी और रिश्तों में राहु और केतु द्वारा दर्शाया गया नोडल अक्ष काफी महत्व रखता है। उनकी राशि के अनुसार राहु पहले घर में और केतु सातवें घर में विराजमान है। जब हम मलाइका के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते को देखते हैं तो उनके शुक्र के संरेखण से ताकत, स्थिरता और उचित सद्भाव का संकेत मिलता है। ये उनके प्यार, समृद्धि और खुशी के लिए अच्छा संकेत है। लेकिन, सितारे इस साल उनकी शादी का संकेत नहीं दे रहें हैं।”

किस साल में रचाएंगे शादी?

पंडितजी ने बताया कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़, दोनों के बर्थ चार्ट्स का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि ये दोनों साल 2024 के अंत तक शादी करने पर विचार कर सकते हैं, जो उनके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT