India News (इंडिया न्यूज), Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह 5:11 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 थी। एनसीएस डेटा के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.04 और देशांतर 71.19 पर 110 किमी की गहराई पर पाया गया। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
An earthquake of magnitude 4.6 on the Richter Scale hit Afghanistan, at 5:11 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/7hl9xLTael
— ANI (@ANI) March 29, 2024
अफगानिस्तान एक भूकंप संवेदनशील क्षेत्र है। पिछले साल 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था, जिसमें कई गांव तबाह हो गए थे। इसे हाल के दिनों में अफगानिस्तान में आए सबसे विनाशकारी भूकंप के रूप में गिना गया, जिसमें 2,000 लोग मारे गए और हजारों घायल और बेघर हो गए। कई महीनों के बाद भी लोग पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- Lok Sabha Election 2024: असम के लिए AITC के स्टार प्रचारक की सूची जारी, 14 नामों का हुआ ऐलान