Shahbad Dairy Murder Case: राजधानी दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी साहिल ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारे साहिल ने कहा कि अपने किए पर उसे कोई भी पछतावा नहीं है। उसने कहा कि लड़की उसे कई दिनों से नजरअंदाज कर रही थी।
बता दें कि इस मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। आरोपी साहिल खान नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या करने के बाद रिठाला भाग गया था। वहां पर जाकर उसने हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया हथियार छिपाया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर पर जाकर छिप गया था।
जिसके बाद पुलिस को मोबाइल की लोकेशन से आरोपी साहिल का पता चल गया था। बुलंदशहर जाकर साहिल ने अपनी मां को कॉल करके बताया था कि वह अपनी बुआ के पास पहुंच गया है। जिसके बाद बीते दिन सोमवार को दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से दबोच लिया।