India News(इंडिया न्यूज),Chandrababu Naidu Swearing-In Ceremony: तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार 12 जून को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जहां शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बंदी संजय कुमार और कई अन्य नेता शामिल हुए।
- चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू
- पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में रहे मौजूद
- पवन कल्याण बन सकते है उप मुख्यमंत्री
नायडू का मंत्रिमंडल
जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास सुबह करीब 11.27 बजे शपथ ली। नायडू के साथ जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, टीडीपी सुप्रीमो के बेटे नारा लोकेश और 22 अन्य ने भी शपथ ली।
पवन कल्याण बनेंगे उपमुख्यमंत्री
पवन कल्याण को कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री का पद ऑफर किया गया है। जनसेना को तीन और भारतीय जनता पार्टी को एक कैबिनेट पद की पेशकश की जा रही है। वहीं 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा में, कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं।
मंगलवार, 11 जून को अलग-अलग बैठकों में, तेलुगु देशम विधायक दल और एनडीए सहयोगियों ने नायडू को अपना नेता चुना। विधायकों को संबोधित करते हुए, नायडू ने जोर देकर कहा कि वह अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नायडू का बयान
इसके साथ ही चंद्रबाबू ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि आप सभी के सहयोग से, मैं कल (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ ग्रहण कर रहा हूँ और मैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में आ रहे हैं,” नायडू ने कहा, उन्होंने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा था और यह “आश्वासन” दिया गया था।