India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Passed Away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो  गया है। एम्स ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर उनके निधन की पुष्टि कर दी है। पूर्व पीएम के निधन की पुष्टि सबसे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर की थी। इस बीच प्रियंका गांधी एम्स पहुंच चुकी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फेसबुक पोस्ट लिखकर उनके निधन की पुष्टि कर दी है। तो वहीं दूसरी तरफ जेपी नड्डा के भी एम्स पहुंचने की खबर है। कांग्रेस ने अपने कल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं।

एम्स ने बुलेटिन जारी कर की पुष्टि

एम्स ने बुलेटिन जारी कर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि की है। एम्स ने बुलेटिन में पुष्टि की है कि, उन्होंने रात 9:51 बजे अंतिम सास ली है। बताया जा रहा है कि, करीब 8 बजे उन्हें एम्स लाया गया था। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। देश ने बहुत ही कीमती अनमोल हीरा खो दिया है। वित्त मंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी दुनिया के लिए खोलने का काम किया था। देश उनके द्वारा किए गए कामों को युगों-युगों तक याद करेगा। प्रधानमंत्री के तौर पर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया था।

कैसे ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई करने वाले शख्स ने संभाली दुनिया के सबसे बड़े डेमोक्रेसी की बागडोर , पूरी दुनिया में होती है Manmohan Singh के उदार नीतियों की सराहना

पीएम मोदी ने उनके निधन पर जताया दुख

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि, भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

कांग्रेस ने फिर किया वही पुराना वाला कांड? जब BJP ने दिखाई औकात तो अपना सिर पकड़कर नोचने लगे राहुल गांधी!