India news (इंडिया न्यूज़) sanjeev jeeva murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिविल कोर्ट के बाहर माफिया संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ये माफिया मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी था। बताया यह भी जा रहा है कि कोर्ट के बाहर वकील की ड्रेस पहनकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से संजीव जीवा की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या की गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(नोट: वीडियो में अपश्बदों का इस्तेमाल हुआ है।) pic.twitter.com/RcYZ6jDxis
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2023
बता दें, बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी और विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में संजीव जीवा आरोपी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि इस घटना से एक बार फिर से पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। बता दें, इससे पहले प्रयागराज में पुलिस की मौजदूगी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी।
also read ; http://गुरुग्रामवासियों को मोदी मंत्रिमंडल ने बड़ी सौगात, साइबर सिटी में 28 KM और बिछेगा मेट्रो जाल