संबंधित खबरें
नक्सल प्रभावित इलाकों में रचा जाएगा नया इतिहास, दंतेवाड़ा में पहली बार 30 कैंपों में लहराएगा तिरंगा
Bihar Assembly Elections: प्रशांत किशोर का नया प्लान, लालू-नीतीश के खिलाफ खोला नया मोर्चा
पुतिन और जिनपिंग की चुनौतियों से कैसे निपटेंगे ट्रंप? क्या 100 दिनों में दुनिया में ले आ पाएंगे शांति
अरविंद केजरीवाल पर हमलों को लेकर CM आतिशी और भगवंत मान का BJP पर जोरदार हमला, सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप
कार्टूनिस्ट से लेकर सियासत में लंबी रेखा, यहां जानें बाल ठाकरे की जयंती पर कई विशेष बातें
Bigg Boss 18 Winner: रजत दलाल को पीछे छोड़ इस शख्स ने जीता बिग बॉस का खिताब, यहां जानें ट्रॉफी की प्राइज मनी
India News (इंडिया न्यूज), Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयानों पर पलटवार किया है। रविवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जंगलराज के युवराज की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वे दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में जन्मे और सीधे शपथ लेने वाले तेजस्वी यादव राजनीतिक संघर्ष की यात्रा पर नहीं निकले हैं, लेकिन मुद्दाविहीन चर्चाओं में शामिल होने से पीछे नहीं हटते। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को मेरी उपलब्धियों पर चर्चा करने के बजाय अपने माता-पिता की उपलब्धियों पर बात करनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष को खुली चुनौती है कि वे कभी भी मेरी उपलब्धियों पर बहस करें। नेता प्रतिपक्ष को जनता को यह भी बताना चाहिए कि वे किन गुणों के आधार पर उपमुख्यमंत्री बने। पोलिंग एजेंट से लेकर उपमुख्यमंत्री तक के सफर में मैंने हमेशा अपनी सकारात्मक पहल से जनता, समाज और सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर निस्वार्थ भाव से अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव न तो ठीक से खेल पाए और न ही पढ़ाई कर पाए। जब उन्हें उपहार में जिम्मेदारी और सत्ता मिली तो वे निष्ठा भूल गए। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती हैं। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की चिंता है, उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में नीतीश सरकार को तानाशाही सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है और यह लाठीधारी सरकार है, अफसरशाही चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने होश में नहीं हैं। उन्हें नहीं पता कि बिहार में क्या हो रहा है। सच तो यह है कि मुख्यमंत्री बिहार को चलाने में सक्षम नहीं हैं। छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.