India News (इंडिया न्यूज़),Budget 2024 Updates: संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। देश का बजट कल (1 फरवरी) पेश किया जाएगा। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो 9 फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं।

यह सत्र 10 दिनों का होगा जो 9 फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। सरकार 1 फरवरी को अपना अंतरिम बजट पेश करेगी।

चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार के पास बजट सत्र के लिए कोई विधायी एजेंडा नहीं है और इसका ध्यान राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति और जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।

युवा, महिला, किसान, गरीब देश के चार प्रमुख स्तंभ हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि युवा, महिला, किसान और गरीब देश के चार प्रमुख स्तंभ हैं। पिछले वर्षों में दुनिया ने दो बड़े युद्ध देखे हैं और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया है। इतने वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को नियंत्रण में रखा और आम भारतीय पर बोझ नहीं बढ़ने दिया।

‘वैश्विक संकटों के बावजूद केंद्र सरकार ने महंगाई को काबू में रखा’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

संसद के बजट सत्र से पहले कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा, “महंगाई के साथ-साथ विकास की भी बात होनी चाहिए। यह कोई बजट नहीं है। यह सिर्फ नई सरकार बनने तक सरकार को काम करने देने के लिए लेखानुदान है।” 18वीं लोकसभा के बाद।”

यह भी पढ़ेंः-