India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में रविवार (23 मार्च, 2025) को सोने और चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है। सोने का भाव 88169 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 97620 प्रति किलोग्राम चल रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 88169 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 97620 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि, ये कीमतें आखिरी बार 21 मार्च, 2025 को अपडेट हुए थे। क्योंकि शनिवार और रविवार को छुट्टी रहने की वजह से कीमतें अपडेट नहीं की जाती है। इसलिए सोने-चांदी की नई कीमतें सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद जारी की जाएगी। इसलिए तब तक यही कीमतें मान्य होगी।
22 कैरेट सोने की कीमत
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 87816 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 80763 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 66127 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 51579 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत
आप मिस्ड कॉल के जरिए भी सोने-चांदी का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।
अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।