होम / Petrol Diesel price: देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें अपने शहरों के तेल के भाव

Petrol Diesel price: देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें अपने शहरों के तेल के भाव

Rajesh kumar • LAST UPDATED : December 13, 2023, 6:27 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Petrol Diesel price: देशभर में बुधवार को यानी आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार तय होती है।

बुधवार, 13 दिसंबर 2023 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ने लोगों को राहत दी है। आइए जानते हैं किस शहर में क्या है ईंधन की कीमत…

शहर        पेट्रोल           डीजल

  • बेंगलुरु    101.94       87.89
  • लखनऊ    96.57        89.76
  • नोएडा      96.79        89.96
  • गुरुग्राम    97.18        90.05
  • चंडीगढ़    96.20         84.26
  • पटना     107.24        94.04

जानें अपने शहरों के तेल के भाव

अब आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी आपको घर बैठे ही फोन पर मिल जाएगी। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, BPCL उपभोक्ता को RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपको सारी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी। एचपीसीएल उपभोक्ता को एचपीप्राइस और शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज बदलती हैं

ईंधन की कीमतें हर सुबह बदलती हैं. दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

हर शहर में अलग-अलग दरें क्यों?

हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। वहीं, राज्य सरकारें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। वहीं, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी हर शहर के हिसाब से टैक्स होते हैं। ये शहर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जिन्हें स्थानीय निकाय कर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हर नगर निगम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.