India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: गुरुवार (20 मार्च, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 20 मार्च को सुबह-सुबह वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। ताजा लिस्ट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर कोई संशोधन नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बिना किसी बदलाव के एक जैसी हैं। आम लोगों को एक बार फिर कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसका घरेलू बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है।

दिल्ली समेत अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

  • शहर                           पेट्रोल                    डीजल
  • दिल्ली                         94.72                     87.62
  • मुंबई                          103.44                    89.97
  • कोलकाता                  103.94                  90.76
  • चेन्नई                        100.85                     92.44
  • बेंगलुरु                    102.86                    88.94
  • लखनऊ                  94.65                       87.76
  • नोएडा                    94.87                        88.01
  • गुरुग्राम                 95.19                        88.05
  • चंपाडीगढ़            94.24                        82.40
  • पटना                  105.18                      92.04

कौन जारी करता है कीमत?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में संशोधन किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं मिली है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।

गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2025 के लिए कमर कस ली, ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

पैरालंपिक समिति ऑफ इंडिया और ओटोबॉक की साझेदारी भारत में पैरा स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की पहल