India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को लंबे समय से कोई राहत नहीं मिल रही है। वेबसाइट पर गुरुवार (27 मार्च, 2025) के पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। 27 मार्च को पेट्रोल और डीजल के दाम वही हैं और आज भी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, यहां आप शहर में पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी ले सकते हैं। खबर में अलग-अलग शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी दी गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल के दामों में आखिरी बार पिछले साल मार्च में संशोधन किया गया था। मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, लेकिन तब से आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • शहर                          पेट्रोल                      डीजल
  • दिल्ली                       94.72                       87.62
  • मुंबई                       103.44                       89.97
  • कोलकाता              103.94                      90.76
  • चेन्नई                     100.85                       92.44
  • बेंगलुरु                  102.86                      88.94
  • लखनऊ                94.65                         87.76
  • नोएडा                  94.87                         88.01
  • गुरुग्राम               95.19                           88.05
  • चंडीगढ़                   94.24                     82.40
  • पटना                    105.18                    92.04

कीमतों में आखिरी बार कब हुआ था बदलाव?

आपको बतातें चलें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार संशोधन मार्च 2024 में किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से संशोधन किया गया था लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रकाशित करती हैं।

UP Weather News Today: यूपी में पड़ रही उमस भरी गर्मी, IMD ने इन जिलों में जारी की चेतावनी, जानिए कब मिलेगी राहत

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए बेहद आसान तरिका है। बस आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 27 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!