Hindi News / Business News / Petrol Diesel Price Today Is There Any Change In The New Prices Of Petrol And Diesel Know The Price In Your City

घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं पेट्रोल और डीजल का नया दाम, जानें पूरी डिटेल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार पिछले साल मार्च में संशोधन किया गया था। मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, लेकिन तब से आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है।

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today:गुरुवार (3 अप्रैल 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की  जारी कर दी गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। वेबसाइट पर अपडेट की गई लिस्ट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार पिछले साल मार्च में संशोधन किया गया था। मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी, लेकिन तब से आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                               पेट्रोल                               डीजल
  • दिल्ली                             94.72                               87.62
  • मुंबई                              103.44                             89.97
  • कोलकाता                      103.94                             90.76
  • चेन्नई                            100.85                              92.44
  • बेंगलुरु                        102.86                              88.94
  • लखनऊ                     94.65                                87.76
  • नोएडा                       94.87                                  88.01
  • गुरुग्राम                     95.19                                 88.05
  • चंडीगढ़                    94.24                                 82.40
  • पटना                       105.18                              92.04

कौन जारी करता है कीमत?

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में संशोधन किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं मिली है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करती हैं।

Gold Silver Price Today: मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, खरीदारी करने वाले लोग यहां जानें पूरी डिटेल

Petrol Diesel Price Today (आज की पेट्रोल-डीजल की कीमत)

घर बैठे जानें दाम

आप बेहद आसान तरीके से घर बैठे पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं।

मिशन बुनियाद के ओरिएंटेशन और लेवल 3 एंट्रेंस एग्जामिनेशन में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, शिक्षामंत्री ने सरकारी स्कूलों को लेकर कही बड़ी बात

आपकी जन्म तारीख में छिपे है इतने राज जो बताते है आपके इष्ट देव, जो एक बार हो जाएं आपसे प्रसन्न भाग्य कि काया पलट कर रख देता है इनका आशीर्वाद

‘सास ने पकड़ा मुंह….पति ने डाली जहर की गोलियां’, महिला ने पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप, जानें आखिर क्या है मामला

Tags:

Petrol Diesel Price Today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue