Hindi News / Business News / Petrol Diesel Price Today New Price Of Petrol And Diesel Released See Here What Is The Price In Your City

Petrol Diesel Price Today:पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी,यहां देखें आपके शहर में क्या है दाम

Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार (4 अप्रैल, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। 4 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. 4 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये की कटौती की गई थी. 4अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं. कर्नाटक सरकार ने डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी. डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसके अलावा देश में कहीं और कोई बदलाव नहीं हुआ है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                           पेट्रोल                          डीजल
  • दिल्ली                        94.72                           87.62
  • मुंबई                         103.44                          89.97
  • कोलकाता                103.94                           90.76
  • चेन्नई                       100.85                            92.44
  • बेंगलुरु                  102.86                             91.02
  • लखनऊ                94.65                              87.76
  • नोएडा                  94.87                              88.01
  • गुरुग्राम                 95.19                           88.05
  • चंडीगढ़                94.24                              82.40
  • पटना                 105.18                               92.04

कौन तय करता है कीमत?

आपको बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं. हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में संशोधन किया गया था. इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं. आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं.

Gold Silver Price Today: मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, खरीदारी करने वाले लोग यहां जानें पूरी डिटेल

Petrol Diesel Price Today (पेट्रोल-डीजल की कीमत)

घर बैठे चेक करें दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP और शहर कोड के साथ 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं।

जानवरों को तो छोड़ दो…! बेजुबानों से ‘संबंध’ बनाने के मामले में ये शहर सबसे आगे, जानें अपराध के लिए भारत में कितनी है सजा?

Tags:

Petrol Diesel Price Today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue