इंडिया न्यूज, Share Market Closing 21 September : निगेटिव ग्लोबल सेंटीमेंट्स के बीच आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ है। सेंसेक्स करीब 262.96 अंक की गिरावट के साथ 59456.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.00 अंक की गिरावट के साथ 17718.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा 2.09 फीसदी की गिरावट निफ्टी मेटल में देखने को मिली है। इसके अलावा निफ्टी बैंक, आईटी और आटो इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं।

1290 शेयरों में तेजी और 2168 में रही गिरावट

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3587 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1290 शेयर तेजी के साथ और 2168 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 129 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 165 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 28 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 281 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 213 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 79.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

क्या है ग्लोबल बाजारों का हाल

इससे पहले बीते दिन अमेरिकी बाजारों में दबाव देखने को मिला है। डाऊ जोंस 313 अंक गिरकर 30,706 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक में 110 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। एसएंडपी भी 1.13 फीसदी फिसल गया। उससे पहले फेड पॉलिसी के पहले मंगलवार को भारतीय बाजार में शानदार तेजी दिखी थी। आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड में नरमी बनी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल पर है।

ब्याज दरों में 75 बीपीएस की बढ़ोतरी कर सकता फेड

आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 2 दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक आज संपन्न होगी। फेड चेयर जेरोम पॉवेल की अध्यक्षता वाली कमेटी ब्याज दरों में 75 बीपीएस की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

ये भी पढ़ें : ADB ने घटाया भारत में जीडीपी ग्रोथ अनुमान, 7.2 की बजाय अब 7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

ये भी पढ़ें : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी शेयर बाजार की चाल

ये भी पढ़ें : 22 सितम्बर से बंद हो जाएगा ये बैंक, फटाफट निकाल लें अपनी रकम

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube