Share Market Update Today 25 March 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Share Market Update Today 25 March 2022 हफ्ते के आज आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ ओपन हुआ । लेकिन शुरूआती कारोबार के दौरान ही इसमें गिरावट आने लगी। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ 57444 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 50 अंकों की फिसलन के साथ 17175 पर कारोबार कर रहा है।
205 अंक की बढ़त के साथ हुआ ओपन
इससे पहले सेंसेक्स आज 205 अंक की बढ़त के साथ 57,800 पर खुला था। जबकि निफ्टी 67 अंको की बढ़त के साथ 17,289 पर खुला था। निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से सबसे बड़ी गिरावट ऋटउॠ सेक्टर में है। जबकि मेडि और 0.89 प्रतिशत की बढ़त है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है।
एक दिन पहले भी गिरावट में बंद हुआ था भारतीय बाजार
ग्लोबल मार्केट में 63 अंकों की बढ़त
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो वीरवार को अमेरिकी बाजार 63 अंकों की बढ़त के साथ 4,520.16 पर बंद हुआ था। इसके बावजूद एशियन मार्केट में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरूआत लाल निशान पर हुई और गिरावट के साथ बंद हुए थे।
बीएसई का सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ था।
Share Market Update Today 25 March 2022
Also Read : Share Market Update Today 24 March 2022
Connect With Us: Twitter Facebook