India News (इंडिया न्यूज), Budget 2025 Live : बजट 2025 में वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दे दी है। सरकार की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी गई है। जोकि 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख तक की सीमा कर दी गई है। बजट में सरकार ने किसानों को लेकर कई और बड़ी घोषणाएं भी की है। इनमें धन धान्य कृषि योजना, कृषि कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों की मदद, कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर करने के लिए कृषि योजना शामिल है।
सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कि खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाना है। इसके तहत दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 6 साल का मिशन शुरू करेंगे। केंद्रीय एजेंसियां अगले 4 वर्षों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी. प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा आकांक्षी जिला कार्यक्रम की तर्ज पर कृषि जिला कार्यक्रम भी विकसित कए जाएंगे।
फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं, लोन की उपलब्धता इन कार्यक्रमों की वजह से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। यह योजना फसल विविधीकरण को अपनाएगी, फसल कटाई के बाद भंडारण को बढ़ाएगी। 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी।
धन-धानय कृषि योजना
किसानों के फायदे के लिए पीएम धन-धानय कृषि योजना शुरू की जाएगी। इससे 100 से ज्यादा जिलों को फायदा होगा। इसके अलावा बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। कपास उत्पादन के लिए 5 साल का प्रोग्राम भी लाया जाएगा। डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन मिलेगा। वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि मछली उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनमी जोन बनाया जाएगा। फल और सब्जी के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा किसानो के लिए यूरिया की फैक्ट्री लगाई जाएगी।
Budget 2025: बड़ा ऐलान! कैंसर का 30 से ज्यादा दवाएं होंगी सस्ती, गंभीर बीमारियों से मिल्गी राहत