<
Categories: बिज़नेस

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि कुछ इलाकों में बैंक खुले रहेंगे. अगर आपको भी बैंक में कोई जरूरी काम है तो इस खबर को जरूर पढ़ें.

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती के अवसर पर ज़्यादातर शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. यह छुट्टी (Bank Holidays) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ कैलेंडर के तहत मनाई जाएगी, जबकि कुछ चुनिंदा जगहों पर बैंक का काम-काज जारी रहेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंबेडकर जयंती एक राजपत्रित छुट्टी है. यह दिन भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है.

इसके अलावा, इसी दिन महा विषुव संक्रांति, बिजू, बुइसु उत्सव, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, चेइराओबा और बैसाखी जैसे क्षेत्रीय त्योहार भी पड़ते हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों के साथ मनाया जाता है. इस छुट्टी के चलते कई राज्यों में सरकारी दफ़्तर, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, अदालतें और सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंग.  NSE और BSE समेत शेयर बाज़ार भी बंद रहेंगे.

बैंक कहां रहेंगे बंद?

अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, राँची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी.

बैंक कहां खुले रहेंगे?

हालांकि, आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, आइजोल, भोपाल, ईटानगर, कोहिमा, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला में बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी.

डिजिटल बैंकिंग रहेंगी जारी

इसके अलावा, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर इलाकों में बैंक की फिजिकल शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी. ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए लेन-देन कर सकते हैं. एटीएम सेवाएं, नकद निकासी, यूपीआई भुगतान और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे ज़रूरी बैंकिंग काम-काज में कोई रुकावट नहीं आएगी. छुट्टी के बाद अगले कामकाजी दिन से सामान्य बैंकिंग काम-काज फिर से शुरू हो जाएगा.

Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST

छत्तीसगढ़ में हुक्का बैन फेल? रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में खुलेआम नियमों की उड़ी धज्जियां

Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…

Last Updated: April 13, 2026 23:06:01 IST