Anondita Medicare Share: हर साल 56 करोड़ कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर 500% से भी ज्यादा बढ़ा. कंपनी का शेयर बना मल्टीबैगर. देखें, आखिर इस कंपनी के शेयर में इतनी तेजी कैसे आई.
Anondita Medicare Share
Anondita Medicare Share: इस कंडोम बनाने वाली कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश कर दिया है. मात्र 4 महिने में इस कंडोम निर्माता कंपनी ने जबरदस्त रिटर्न दिए हैं. शेयर बाजार में इस कंपनी की लिस्टिंग 4 महिने पहले अगस्त में हुई थी और अब तक कंपनी के शेयर ने 500% से ज्यादा का रिटर्न बना कर दे दिया है. हर साल यह कंपनी लगभग 56 करोड़ कंडोम बनाती है और इसके शेयर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिला है.
अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर लगभग 3.52 फीसदी की तेजी के साथ 942 रुपये पर पहुंच गया है. लिस्टिंग के बाद से ही इस कंपनी में लगातार तेजी देखने को मिली है. IPO अगस्त महिने में शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई, जिसका प्राइस बैंड 145 रुपये के करीब रखा गया था.
1 सितंबर को NSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ तब इसके शेयर का भाव 275.50 रुपये था करीब 90% प्रीमियम के साथ बाजार में शामिल हुई. तब से लेकर अब तक इसके शेयर वैल्यू की रफ्तार थमी नहीं है और यह अब तक ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. जिसके कारण इसे मल्टीबैगर स्टॉक बोला जा रहा है.
अनोंदिता मेडिकेयर एक भारतीय हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. जो COBRA’ ब्रांड नाम के कंडोम बनाने के लिए जानी जाती है. यह Anondita Medicare कंपनी पुरुषों के लिए कई फ्लेवर्ड में कंडोम बनाती है, जिसमें मिंट, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, कॉफी, बनाना जैसे फ्लेवर शामिल होते हैं. साथ ही यह महिला कंडोम भी बनाती है, घरेलू और सर्जिकल काम के लिए लेटेक्स गल्वस का भी उत्पादन करती है.
इस कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नोएडा में स्थित है. इसका सलाना उत्पादन क्षमता लगभग 56 करोड़ कंडोम का है. यह घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करती है. बाहरी देशों में दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रिका, मध्य पूर्व जैसे कई अंतरराष्ट्रीय बाजार शामिल हैं,
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…