होम / मई में 13 दिन बैंकों का अवकाश, यहां देखिए पूरी लिस्ट

मई में 13 दिन बैंकों का अवकाश, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 25, 2022, 1:48 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
मई का महीना शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। हर बार की तरह इस बार भी हम आपको बता रहे हैं मई में कितने दिन बैंक बंद (Bank Holidays In May) रहेंगे, ताकि आप समय रहते अपना बैंक से संबंधित काम कर सके और आपके समय की भी बचत हो। इसलिए जब भी बैंक जाएं तो बैंक अवकाश की लिस्ट जरूर देखकर जाएं।

रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने देशभर के बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays) की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार मई के महीने में 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों के अलावा महर्षि परशुराम जयंती और ईद-उल-फितर की छुट्टी को शामिल किया जा चुका है। पहली मई को मजदूर दिवस (Labour Day) मनाया होता और 16 मई की बुध पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कई राज्य में उनके लोकल त्योहार पर भी बैंकों में अवकाश रहेगा।

मई में बैंकों छुट्ट‍ियों की सूची

1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस पूरे देश में देखा जाए तो बैंक बंद इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहने जा रही है।

2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती – कई राज्‍यों में होने वाली है छुट्टी

3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)

4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)

9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा

14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा

24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम

28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की जारी हो गई है लिस्ट

1 मई 2022 : रविवार

8 मई 2022 : रविवार

15 मई 2022 : रविवार

22 मई 2022 : रविवार

29 मई 2022 : रविवार

यह भी पढ़ें : Sensex की टॉप 10 में से 8 कंपनियों को 2.21 लाख करोड़ का नुक्सान

यह भी पढ़ें : LIC के 3.5 फीसदी शेयर 21000 करोड़ में बेचेगी सरकार, मई के पहले हफ्ते में IPO आने की उम्मीद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.