<
Categories: बिज़नेस

क्या क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाने पर जाना हो सकती है गिरफ्तारी? जानें क्या कहता है कानून

ऐसी स्थिति में लोग इस बात को लेकर डरते हैं कि कहीं क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाने पर उन्हें गिरफ्तार तो नहीं कर लिया जाएगा. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको इसका सही जवाब देंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Credit Card Bill Due: आज के डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड लोगों की जरूरत बन चुका है. शॉपिंग हो या मूवी के लिए टिकट बुक करना क्रेडिट कार्ड आपकी इन सभी जरूरतों पर खरा उतरता है. इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय पर करना होता है. ज्यादातर लोग बिल का भुगतान समय पर कर देते हैं, लेकिन कुछ लोग कार्ड का बिल समय पर नहीं चुका पाते हैं.

ऐसी स्थिति में लोग इस बात को लेकर डरते हैं कि कहीं क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाने पर उन्हें गिरफ्तार तो नहीं कर लिया जाएगा. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको इसका सही जवाब देंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

क्या बिल नहीं चुकाने पर होगी गिरफ्तारी?

वैसे तो समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने से आपका सिबिल स्कोर अच्छा होता है. लेकिन, किसी कारणवश अगर आप बिल का भुगतान नहीं कर पाए हैं तो ऐसे न तो पुलिस आपको पकड़ती है और न ही आपको इसके लिए जेल जाना पड़ता है. दरअसल, यह एक वित्तीय मामला है, जिसके लिए बैंक पुलिस के पास नहीं जाता है. यह मामला कोर्ट में जाता है. हालांकि, यह कोई आपराधिक मामला नहीं है, लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल को जानबूझकर नहीं भरते हैं या कोर्ट से नोटिस आने के बाद भी उसे नजरअंदाज करते हैं तो इसके लिए आपको जेल जाना पड़ सकता है.  

बिल का भुगतान नहीं करने पर क्या होगा?

आमतौर पर अगर आप बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो सबसे पहले बैंक की ओर से आपके पास रिकवरी एजेंट आते हैं, जो आपसे बिल भरने के लिए कहते हैं. इसके बाद भी आप बिल नहीं भरते हैं तो आपके मामले की शिकायत कोर्ट या पुलिस स्टेशन में होती है. वहीं, अदालत का आदेश आने के बाद आपकी संपत्ति या बैंक अकाउंट के जरिए पैसे वसूले जा सकते हैं. अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए चेक दे रहे हैं और वह बाउंस हो जाए तो उसके तहत भी आपके उपर कार्रवाही की जा सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST