Deepinder Goyal Net Worth: इटरनल (पहले जौमेटो) के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कैसे जौमेटो को खड़ा किया. अब तक का उनका सफर कैसा रहा. आइए उनके नेट वर्थ और संपत्ति से लेकर सब कुछ जानते हैं.
Deepinder Goyal zomato
Deepinder Goyal Success Story: इटरनल (पहले जौमेटो) के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कंपनी के ग्रुप CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है. अल्बिंदर ढींडसा को तत्काल प्रभाव से नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से इसकी घोषणा की है. तो वहीं, दूसरी तरफ दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे कुछ नए आइडियाज ने आकर्षित किया है, जिनमें हाई-रिस्क एक्सप्लोरेशन और एक्सपेरिमेंट शामिल हैं. ये ऐसे आइडियाज हैं जिन्हें इटरनल जैसी पब्लिक कंपनी के बाहर बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है.
ग्रुप CEO के पद से हटने के अपने फैसले के बाद से दीपिंदर गोयल काफी चर्चा में हैं. इस बीच आइए उनके नेट वर्थ और उनके अब तक के सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं.
दीपिंदर गोयल का जन्म पंजाब के मुक्तसर में एक साधारण परिवार में हुआ था. उनकी शिक्षा से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि वो 5वीं कक्षा में फेल हो गए थे. बताया जाता है कि दीपिंदर को अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान विशेषकर पांचवीं कक्षा में पढ़ाई में काफी कठिनाई हुई. जिसके बाद उनके पिता ने हस्तक्षेप किया और बेटे को शिक्षा प्रणाली में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए रियायती अंक देने का अनुरोध किया.
दीपिंदर ने आठवीं कक्षा में अनूठे तरीके अपनाकर तृतीय श्रेणी प्राप्त की, जिससे उन्हें अपने परिवार का सम्मान और प्रशंसा मिली. हालांकि, कॉलेज में उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कुछ शंका थी. दीपिंदर ने जेईई परीक्षा उत्तीर्ण की और अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहज रवैये और अच्छी अध्ययन रणनीतियों को दिया.
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा DAV कॉलेज चंडीगढ़ से पूरी की और फिर 2001 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली में एडमिशन लिया. उन्होंने 2005 में मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की. दीपिंदर ने अपने आइडिया से भारत में फूड डिलीवरी सेक्टर में क्रांति ला दी. उन्हें ज़ोमैटो का आइडिया बेन में काम करते समय आया.
उन्होंने अक्सर अपने सहकर्मियों को रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने में संघर्ष करते देखा. उन्हें एक ऐसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की जरूरत महसूस हुई जो रेस्टोरेंट के बारे में पूरी जानकारी दे. उन्होंने सबसे पहले 2008 में अपने सहकर्मी पंकज चड्ढा के साथ Foodiebay.com लॉन्च किया. 2010 में Foodiebay.com का नाम बदलकर Zomato.com कर दिया गया. जल्द ही कंपनी घर-घर में मशहूर हो गई और Info Edge से $1 मिलियन की पहली फ़ंडिंग जुटाई.
जून 2024 की ET रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास दिल्ली के डेरा मंडी गांव में ₹79 करोड़ की 5 एकड़ ज़मीन है. HT की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपेंद्र गोयल के पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं, जिनमें ₹4.76 करोड़ की फ़ेरारी रोमा, ₹3.35 करोड़ की पोर्श 911 टर्बो, ₹4.18 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस और ₹2.31 करोड़ की टर्बो शामिल हैं.
फोर्ब्स के रियल-टाइम डेटा के अनुसार, इटरनल (पहले जौैमेटो) के को-फाउंडर की नेट वर्थ $1.7 बिलियन है. वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 2310वें नंबर पर हैं.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…