हाल ही में हुई बढ़त के बाद, दिल्ली बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. सोना ₹7,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹27,700 प्रति किलोग्राम गिर गई.
सोने और चांदी की कीमतें
Gold-Silver Price: हाल की तेज रैली के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट आई.
सोने की कीमत में 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत में 27,700 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई.
”चांदी ₹27,700 या 9.23 प्रतिशत गिरकर ₹272,300 प्रति किलोग्राम पर आ गई. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी ₹7,600 या लगभग 4.4 प्रतिशत गिरकर ₹165,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया इससे पहले, पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना ₹172,800 (आज का सोने का भाव) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.”
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के मुताबिक, चांदी में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. उन्होंने कहा कि US, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन से सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी, लेकिन ऊंचे लेवल पर इन्वेस्टर्स की भारी प्रॉफिट-बुकिंग ने रैली को कमजोर कर दिया.
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेतों और मजबूत भारतीय रुपये ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बनाए रखा.
हालांकि, ग्लोबल मार्केट में थोड़ी मजबूती देखी गई. इंटरनेशनल स्पॉट सिल्वर लगभग $82 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि गोल्ड $12.60 या 0.25 प्रतिशत बढ़कर $5,153.91 प्रति औंस पर पहुंच गया.
मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी और करेंसी के हेड प्रवीण सिंह के अनुसार, सोने की कीमतें अभी मजबूत US इकोनॉमिक डेटा और बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच फंसी हुई हैं, जिससे मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…