होम / सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है दाम

सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है दाम

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 28, 2022, 11:25 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
यदि आप आज सोने चांदी की ज्यूलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज फिर सोने चांदी के दामों में गिरावट आई है। सोने की कीमत (Gold Price) 0.40 फीसदी की कमी के साथ 50,994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है जबकि चांदी में 0.90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत (Silver Price) कम होकर 64,111 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया है।

8955664433 पर मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

यह भी पढ़ें : LIC में अब आप भी हिस्सेदार, 17 मई से शेयरों की लिस्टिंग

यह भी पढ़ें :- नींबू के दाम नहीं हो रहे कम, कई राज्यों में 250 से 300 रुपए किलो बिक रहा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT