होम / सोना चांदी के दामों में आज आई इतनी गिरावट, जानिए क्या है लेटेस्ट दाम

सोना चांदी के दामों में आज आई इतनी गिरावट, जानिए क्या है लेटेस्ट दाम

India News Desk • LAST UPDATED : May 11, 2022, 11:39 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
सोने चांदी के आभूषण बनवाने वालों के लिए आज फिर से खुशखबरी आई है। एमसीएक्स (MCX) पर कीमती धातु (Gold and silver prices) के दामों में एक बार से गिरावट देखी गई है। बुधवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत लगभग 0.46 फीसदी कम हुई। इस फिसलन के साथ 10 ग्राम सोने का भाव 50,352 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी की चमक भी कम हुई है। चांदी के दाम 0.55 फीसदी कम हुए हैं। इस गिरावट के बाद एक किलोग्राम चांदी का दाम घटकर 60286 रुपए पर आ गया।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़ें: शुरूआती बढ़त के बाद फिर लाल निशान में शेयर बाजार, Sensex 270 अंक लुढ़का

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT