<
Categories: बिज़नेस

Gold-Silver Rate Down: सोने-चांदी में दशकों की सबसे बड़ी गिरावट, जानें कितनी पहुंची आपके शहर में कीमत?

बीते दिन सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इसके बाद आपके शहरों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. आइए जानते हैं आपके शहर में सोने-चांदी की कीमत कितनी है?

Gold-Silver Rate Down: शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में दशकों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. सोना 10 फीसदी से ज्यादा टूटा और चांदी की कीमतों में 30 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को ना केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में बल्कि सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम हो गईं. बीते दिन सोने की कीमत 3 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गई. वहीं चांदी की कीमत गिरकर 3 लाख से नीचे आ गई. 

MCX पर सोने का हाल

बता दें कि एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत खुलते समय 1,80,499 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. शुक्रवार को सोने की कीमत 1,83,493 तक उच्चतम स्तर पर रहा. वहीं न्यूनतम स्तर 1,50,849 रुपए रहा. वहीं मार्केट बंद होते समय सोने की कीमत 1,52,345 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. 

MCX पर चांदी का हाल

वहीं अगर चांदी की बात करें, तो मार्केट खुलते समय चांदी की कीमत 3,83,898 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी. बीते दिन चांदी का उच्चतम स्तर 3,89,986 रुपए प्रति किलोग्राम रहा और इसका न्यूनतम स्तर 2,91,922 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.  वहीं मार्केट बंद होते समय चांदी की कीमत 2,91,925 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

बीते दिन कितना गिरा सोना-चांदी

बता दें कि इस साल सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस साल सोने का उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया. इसका न्यूनतम स्तर 1,49,075 रुपए दर्ज की गई. ये अपने उच्चतम स्तर से 31,704 रुपए यानी  17.53 फीसदी नीचे गिरा.  वहीं बीते दिन मार्केट बंद होते समय चांदी की कीमत 2,91,925 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो गुरुवार को 4,20,048 रुपए तक पहुंच गई थी. इसके कारण चांदी में 30 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई.

गुड रिटर्न्स के अनुसार आपके शहर में सोने-चांदी की कीमत?

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम
चेन्नई 1,62,550 1,49,000 1,28,000 3,20,000
मुंबई 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,50,000
दिल्ली 1,60,730 1,47,350 1,20,590 3,50,000
कोलकाता 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,50,000
बैंगलुरू 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,50,000
हैदराबाद 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,20,000
केरल 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,20,000
पुणे 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,50,000
वडोदरा 1,60,630 1,47,250 1,20,490 3,50,000
अहमदाबाद 1,60,630 1,47,250 1,20,490 3,50,000
जयपुर 1,60,730 1,47,350 1,20,590 3,50,000
लखनऊ 1,60,730 1,47,350 1,20,590 3,50,000
कोयंबटूर 1,62,550 1,49,000 1,28,000 3,20,000
मदुरई 1,62,550 1,49,000 1,28,000 3,20,000
विजयवाड़ा 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,20,000
पटना 1,60,630 1,47,250 1,20,490 3,50,000
नागपुर 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,50,000
चंडीगढ़ 1,60,730 1,47,350 1,20,590 3,50,000
सूरत 1,60,630 1,47,250 1,20,490 3,50,000
भुवनेश्वर 1,60,580 1,47,200 1,20,440 3,20,000

सोने-चांदी की गिरावट से निवेशकों को झटका

बता दें कि जिन लोगों ने सोने-चांदी में निवेश किया है, उन्हें इस गिरावट से काफी झटका लगा है. सोने की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं. इनमें वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति, डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों की नीतियां शामिल हैं. वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता था. इससे इसकी कीमतों में तेजी आई थी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST