<
Categories: बिज़नेस

Best Health Insurance Policy: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले 10 बातों का ध्यान रखें

Best Health Insurance Policy: स्वास्थ्य बीमा का चुनाव काफी समझदारी से करें. हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय कवरेज, एक्सक्लूसन, वेटिंग पीरियड, नो-क्लेम बोनस जैसे चीजों पर विशेष ध्यान दें.

Best Health Insurance Policy: स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए कैसे जरूरी है? जब आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ता हैं या एक्सीडेंट होता है और अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है, तो स्वास्थ्य बीमा आपको अस्पताल का बिल भरने में सहायता करता है। इसकी वजह से आपको इलाज के खर्च के लिए किसी से कर्ज या ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ती है, नाहीं आपको बेस्ट ट्रीटमेंट के लिए भटकना पड़ता है और आप रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय सही फैसला बहुत ज़रूरी होता है। नीचे 10 सबसे ज़रूरी बातें आसान भाषा में समझाई गई है, जहां आप हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले जरूर ध्यान दें. 

कवरेज (Sum Insured) कितना हो

आज के समय में कम से कम ₹5–10 लाख का कवर लें. परिवार के लिए फैमिली फ्लोटर बेहतर रहता है, जहां आपका पूरा परिवार स्वास्थ्य बीमा में कवर हो जाता है. मेडिकल महंगाई को ध्यान में रखें

क्या-क्या कवर होता है

ध्यान रखें कि आपके स्वास्थ्य बीमा प्लान में क्या-क्या कवर होता है. हॉस्पिटलाइज़ेशन, ICU खर्च, सर्जरी, डे-केयर ट्रीटमेंट, पूरानी बीमारियां, इत्यादि. बीमा प्लान के पॉलिसी ब्रॉशर को ध्यान से पढ़ें.

वेटिंग पीरियड कितनी है (Waiting Period)

पहले से मौजूद बीमारी (Diabetes, BP आदि) पर वेटिंग पीरियड का ध्यान रखें. कहीं ज्यादा लंबा वेटिंग पीरियड तो नहीं है. मैटरनिटी या कुछ खास बीमारियों पर अलग वेटिंग होती है तो ध्यान दें.

क्या-क्या कवर नहीं होता है (Exclusions)

स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय यह भी ध्यान रखें की क्या-क्या कवर नहीं होता है. जैसे- कॉस्मेटिक सर्जरी, आयुष/होम्योपैथी के लिए क्या सुविधा है, और यह भी ध्यान रखें किस परिस्थिति में आपको बीमा नहीं मिल सकता है, जैसे- खुद को नुकसान पहुँचाना, आदि.

नेटवर्क हॉस्पिटल कितने और कौन-कौन से हैं

यह ध्यान दें की आपके स्वास्थ्य बीमा कंपनी के नेटवर्क हॉस्पिट की संख्या ज्यादा हो और आपके शहर के अच्छे हॉस्पिटल नेटवर्क में हों. ताकि कैशलेस इलाज आपको मिल सके.

रूम रेंट लिमिट कितना है

कुछ पॉलिसी में कमरे का किराया सीमित होता है. बेहतर है No Room Rent Limit वाली पॉलिसी लें
वरना बिल ज्यादा आएगा

क्लेम सेटलमेंट रेशियो

कोशिस करें की उसी स्वास्थ्य बीमा कंपनी से पॉलिसी खरीदें जिस कंपनी का Claim Settlement Ratio (CSR) अच्छा हो. ज्यादा CSR मतलब क्लेम मिलने की संभावना ज्यादा होना.

फैमिली कवरेज और ऐड-ऑन की सुविधा

ऐसे हेल्थ पॉलिसी का चुनाव करें जिसमें आपको पूरे परिवार के लिए कवरेज मिले. फैमिली फ्लोटर या इंडिविजुअल चुनें, जहां आपको ऐड-ऑन की सुविधा भी मिलें. ज़रूरी ऐड-ऑन की जांच करें. नो क्लेम बोनस की जांच करें, क्रीटिकल इलनेश कवर के बारे में देखें, आदि.

को-पे (Co-payment) क्लॉज देखें

कुछ पॉलिसी में इलाज का कितना खर्च आपको देना पड़ेगा, इसके बारे में जांच करें. 10–30% का खर्च आपको देना पड़ सकता है. कोशिश करें No Co-pay पॉलिसी खरीदें.

प्रीमियम vs फायदा

सबसे सस्ती पॉलिसी नहीं खरीदें. ऐसी पॉलिसी खरीदें जो कवरेज देने के साथ, सुविधाएँ प्रदान करें और क्लेम सेटलमेंट में आसान हो. हर साल प्रीमियम बढ़ने की शर्तें भी देखें. आपकी उम्र और परिवार के हिसाब से कौन-सी पॉलिसी बेहतर रहेगी.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST