Huge fall in gold and silver prices
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जहां एक ओर शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है, वहीं कमोडिटी बाजार भी डाउन चल रहा है। सोने चांदी के दामों (gold silver price) में भारी गिरावट आई है। आज MCX पर सोने का भाव 228 रुपए की गिरावट के साथ 52032 रुपए पर खुला है। जबकि चांदी सीधे ही 800 रुपए की गिरावट देखने को मिली। चांदी का MCX पर भाव 65738 रुपए है। मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव (3 जून 2022 कॉन्ट्रैक्ट के लिए) 229 रुपए गिरकर खुला है।
सर्राफा बाजार में बढ़ा था सोने का भाव
इससे उल्ट भारतीय सर्राफा बाजार में सोना महंगा हो गया है तो वहीं चांदी के दाम कम हो गए। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में 999 प्योरिटी वाला सोना 52821 रुपए में बिका। जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 67184 रुपए में बिकी।
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग
ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।
गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान
जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।
यह भी पढ़ें : Sensex की टॉप 10 में से 8 कंपनियों को 2.21 लाख करोड़ का नुक्सान
यह भी पढ़ें : LIC के 3.5 फीसदी शेयर 21000 करोड़ में बेचेगी सरकार, मई के पहले हफ्ते में IPO आने की उम्मीद
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !