होम / Unicorn में भारत का बूम, चीन को पछाड़ हासिल किया दूसरा नंबर

Unicorn में भारत का बूम, चीन को पछाड़ हासिल किया दूसरा नंबर

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 24, 2022, 3:47 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारत ने इंटरनेशनल लेवल पर एक और सफलता हासिल की है। भारत अब उभरते यूनिकॉर्न (Unicorn) वाले देशों में दूसरे नंबर पर आ गया है। इस लिस्ट में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा है। अब इसमें भारत से ऊपर अमेरिका है जोकि पहले स्थान पर है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि हमारा मजबूत और अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र भारतीय स्टार्टअप को यूनिकॉर्न क्लब में जूम करने में सक्षम बना रहा है।

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के मुताबिक सबसे उभरते हुए यूनिकॉर्न वाले देशों में भारत अब दुनिया का नंबर 2 है, चीन से आगे है। भारत में 32 उभरते हुए यूनिकॉर्न कंपनियां बनी हैं। जबकि चीन में भारत के मुकाबले 27 यूनिकॉर्न कंपनियां बनी हैं। गौरतलब है कि यूनिकॉर्न क्लब में नंबर एक की पोजीशन पर अमेरिका है।

वहीं, भारत नबर दो पर काबिज है। यूनिकॉर्न (Unicorn) के तहत वे स्टार्टअप आते हैं जिनकी वैल्यू एक बिलियन डालर से ज्यादा होती है। पीयूष गोयल ने लिखा कि इससे पहले साल 2021 में भी भारत ने चीन को यूनिकॉर्न के मामले में पीछे छोड़ दिया था। 2021 में भारत में जहां 33 यूनिकॉर्न बनी थीं, तो चीन में उसके मुकाबले यूनिकॉर्न की संख्या केवल 19 रही थी।

Unicorn Startup क्या होते हैं?

बता दें कि यूनिकॉर्न एक ऐसी स्टार्टअप कंपनी को कहते हैं, जिसकी वैल्यू एक अरब डॉलर से ज्यादा की हो जाती है। यानि कि जब एक प्राइवेट स्टार्टअप कंपनी की वैल्यू एक बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की हो जाती है तो उसे यूनिकॉर्न कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : रिलायंस ने रद्द की फ्यूचर ग्रुप के साथ डील, बताया ये कारण

यह भी पढ़ें : LIC के 3.5 फीसदी शेयर 21000 करोड़ में बेचेगी सरकार, मई के पहले हफ्ते में IPO आने की उम्मीद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

यह भी पढ़ें : स्टील उत्पादन में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि, विश्व के 10 बड़े उत्पादक देशों में सिर्फ भारत में ही बढ़ा प्रोडक्शन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: KKR के खिलाड़ियों ने लिया Golf का मजा, मिचेल स्टार्क और रिंकू सिंह के लिए कोच नहीं कही ये बात
Lok Sabha Election: मतदान के दूसरे चरण में कौन-कौन सी लोकसभा सीट है सबसे खास, देखें लिस्ट-Indianews
Faridabad: फरीदाबाद में बैंक मैनेजर को किया अगवा, किरायेदारों ने मालिक के खिलाफ रची थी साजिश-Indianews
RCB 250 Match: IPL में अपने 250 मैच पूरे करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें Winning Percentage और अन्य आंकड़ें
‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम Maera Mishra ने रचाई सगाई, चांदी के लहंगे में गिराई बिजली -Indianews
Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
ADVERTISEMENT