होम / आम लोगों की आंखों में आंखें डालकर करीब से पूछो, महंगाई कैसे जान लेती है किसी गरीब से पूछो…

आम लोगों की आंखों में आंखें डालकर करीब से पूछो, महंगाई कैसे जान लेती है किसी गरीब से पूछो…

India News Desk • LAST UPDATED : May 19, 2022, 2:01 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
रसोई गैस की कीमतें आज फिर से 3.50 रुपए बढ़ी है। इसके बाद अब देश के हर शहर में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का दाम 1000 रुपए से ऊपर हो गया है। इससे पहले 7 मई को भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे। आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू छढॠ सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा।

वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 8 रुपए बढ़े हैं। इसी के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 2354, मुंबई में 2306, कोलकाता में 2454 रुपए और चेन्नई में 2507 का हो गया है।

रसोई गैस की कीमतें बढ़ने का सबसे ज्यादा असर मिडिल और छोटे परिवारों पर पड़ता है। आइए जानते हैं मिडिल परिवार की कहानी, उन्हीं की जुबानी

  1. अनिता जैन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अम्बाला कैंट का कहना है कि रोजगार तो है नहीं लेकिन महंगाई निरंतर अपनी रफ्तार पकड़े हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से तो काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। न केवल रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से बल्कि खाने पीने की वस्तुओं के दाम भी बढ़ने से तकलीफ बढ़ गई हैं।
  2. किरण बाला, जड़ोत, अंबाला ने महंगाई का दुखड़ा कुछ यूं सुनाया- जनता की आंखों में आंखे डालकर, करीब से पूछो, महंगाई कैसे जान लेती है, किसी गरीब से पूछो। किरण बाला ने बताया कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से बाकी अन्य चीजों के दाम भी पड़ते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ता है।
  3. रीटा पटियाल निवासी हाउसिंग बोर्ड, अम्बाला शहर ने बताया कि ज्यादा नहीं बस कुछ समय पहले ही रसोई गैस 900 रुपए से भी कम में आती थी लेकिन अब तो 1000 को भी पार कर गई है। इसकी तो कभी कल्पना भी नहीं की थी।
  4. ममता रानी, निवासी दयाब बाग अम्बाला से जब इस बारे बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिर्फ रसोई गैस ही नहीं, बल्कि सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। नींबू इस बार 200 रुपए किलो मिल रहा है। पहले कभी भी नींबू का भाव इतना नहीं देखा। बची कसर रसोई गैस की कीमतें तो हर महीने ही पूरी कर देती है।
  5. शालू राजपूत, निवासी हरीनगर, अम्बाला ने बताया कि इस महंगाई ने जीना मुश्किल कर दिया है। पहले हम दिन में 2 बार सब्जी बनाते थे लेकिन अब क्या करें, दिन में एक बार ही सब्जी बनाई जाती है। उसमें भी ठीक से मसाले नहीं डाल पाते।
LPG Price Hike
LPG Price Hike

सब्जियों के दाम

प्याज बड़ा 22 – 24 kg
प्याज छोटा 29 – 32 kg
टमाटर – 72 – 80 kg
हरी मिर्च – 36 – 39 kg
चुकंदर- 31 – 34 kg
आलू – 28 – 30 kg
केला कच्चा केला 7 – 8 kg
आंवला – 69 – 76kg
लौकी – 24 – 27 kg
बेबीकॉर्न बेबी कॉर्न – 43 – 47 kg
शिमला मिर्च – 39 – 43 kg
करेला – 30 – 33 kg
लौकी – 28 – 30 kg
बटरबीन बटर बीन्स  – 51 – 56 kg
ब्रॉडबीन्स ब्रॉड बीन्स – 32 – 36 kg
पत्ता गोभी –  20 – 22 kg
गाजर – 37 – 41 kg
फूल गोभी  25 – 28 kg
क्लस्टरबीन क्लस्टर बीन्स – 36 – 39 kg
नारियल – 20 – 22 kg
खीरा – 14 – 15 kg
बैगन – 29 – 32 kg
लहसुन – 71 – 79 kg
अदरक – 39 – 43 kg
प्याज हरा –  47 – 52 kg
हरे मटर  – 54 – 60 kg
नींबू नींबू  – 132 – 146 kg
मशरूम – 87 – 97 kg
भिंडी – 32 – 36 kg
कद्दू  31 – 34 kg
पालक पालक – 15 – 17 kg

रसोई में इस्तेमाल होने वाली अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम

चीनी – 30 से 50 (1 किलो)
काले चने  – 98 (1 किलो)
अरहर की दाल – 160 (1 किलो)
मूंग की दाल – 140 (1 किलो)
उड़द की दाल –  146 (1 किलो)
राजमा –  190 (1 किलो)
मसूर की दाल –  125 (1 किलो)
चने की दाल – 82 (1 किलो)
कुल्थी की दाल – 50 (500 ग्राम)
सफेद चने – 256 (1 किलो)
 देसी घी – 255 (500 ml)

Tags:

लेटेस्ट खबरें

PM Modi: अमरोहा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- कांग्रेस के शहजादा ने द्वारका पूजा का उड़ाया मजाक-Indianews
BrahMos missile: भारत के इस कदम से उड़ी चीन की नींद, फिलीपीन्‍स को सौंपी यह खास मिसाइल
एक बार फिर पोस्टपोन हुई आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की फिल्म Metro In Dino, अब इस तारीख को होगी रिलीज -Indianews
IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Lok Sabha Election 2024: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर यहां हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान-Indianews
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंदर पर था राज