होम / शादियों का सीजन शुरू, सोना हुआ महंगा, चांदी में आई इतनी गिरावट

शादियों का सीजन शुरू, सोना हुआ महंगा, चांदी में आई इतनी गिरावट

India News Desk • LAST UPDATED : May 23, 2022, 12:43 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सोने की मांग में भी तेजी आ रही है। इसी कारण सोने का दाम बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतें अभी स्थिर ही बनी हुई है। लेकिन भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहली कारोबारी दिन सोमवार को सोने के दामों में इजाफा हुआ है तो वहीं चांदी की कीमतें घटी है। सोने आज 290 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी 160 रुपए सस्ती हुई है।

10 ग्राम सोना आज 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,120.00 रुपए है। वहीं, दूसरी ओर एक किलो चांदी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,970.00 रुपए में हो गई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,930 रुपए के आसपास है और एक किलो चांदी का दाम 62,740 रुपए है।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Gold Rate

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

ये भी पढ़ें : बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 280 अंक चढ़कर 54615 पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : केंद्र के बाद इन 2 राज्यों ने भी घटाई एक्साइज डयूटी, जनता को मिली डबल राहत

ये भी पढ़ें : मुद्रास्फीति को कम करने के लिए 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने पर विचार कर रही सरकार

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें