होम / सोने के दाम में आया उछाल, चांदी में गिरावट

सोने के दाम में आया उछाल, चांदी में गिरावट

India News Desk • LAST UPDATED : May 26, 2022, 11:59 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारतीय सर्राफा बजार में सोने-चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं। कई दिनों से गिरावट में चल रहे सोने के दाम में आज उछाल आया है। हालांकि अभी भी सोना अपने आल टाइम हाई रेट से 7,490 रुपये सस्ता बिक रहा है। MCX के अनुसार, आज 26 मई को सुबह जून डिलिवरी वाले सोने का दाम 0.05 फीसदी यानी 23 रुपये की तेजी के साथ 50,842 रुपए दर्ज किया गया। इस दौरान 2,641 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 47,910 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 52,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं आज सुबह चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 500 रुपए की गिरावट के साथ 61,500 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

राजधानी दिल्ली में आज 26 मई को 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47,910 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज की गई। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 48,380 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। मुंबई में भी आज 22 कैरेट गोल्ड 47,910 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर है। उधर, कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,910 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold price today

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

8955664433 पर मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : ट्विटर के शेयरों में गिरावट जारी, 200 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हुए एलन मस्क

ये भी पढ़ें : शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी, सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी में 5 अंकों की मामूली गिरावट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें