होम / सोने चांदी के भाव स्थिर, खरीदने से पहले जानिए लेटेस्ट दाम

सोने चांदी के भाव स्थिर, खरीदने से पहले जानिए लेटेस्ट दाम

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : June 27, 2022, 1:34 pm IST

इंडिया न्यूज, Delhi News (Gold Silver Price 27 June):
सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि, आज 27 जून को सोने के कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश में 24 कैरेट सोना के 10 ग्राम का भाव आज 51,870 रुपये है और 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,550 है। जबकि एक दिन भी पहले भी सोने का यही भाव था।

दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। आज एक किलो चांदी का दाम 59,800 रुपए है। यहां बताना जरूरी है कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क को शामिल नहीं किया गया है।

लेटेस्ट दाम के लिए दें मिस्ड कॉल

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Gold Rate 27 June

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आॅफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

1 किलोग्राम चांदी की कीमत 15 ग्राम सोने के बराबर

जानकारी के लिए बता दें कि सोने और चांदी का प्रयोग भारत में अधिक मात्रा में होता है। चांदी चमकीली धातु है और यह सोने की तुलना में काफी सस्ती होती है। चांदी का प्रयोग अक्सर अंगूठी और पायल बनाने में ज्यादा किया जाता है। अक्सर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 15 ग्राम सोने के बराबर मानी जा सकती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि चांदी का इस्तेमाल खाने में भी होता है। हम तमाम चांदी की वर्क लगी मिठाइयों को देख सकते हैं। लोग बड़े चाव के साथ चांदी की वर्क लगी मिठाइयां खाते हैं।

सोने की शुद्धता ऐसे पहचाने

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। दरअसल, करड द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में ही बेचा जाता है। कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। ये कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ये भी पढ़ें : जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लीजिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

ये भी पढ़े : हफ्ते में सोने का दाम गिरकर आया 51 हजार के नीचे, जानिए चांदी कितनी सस्ती हुई

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : आरबीआई ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगाया 57.5 लाख का जुर्माना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT