<
Categories: बिज़नेस

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़े बदलाव की खबर नहीं है. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर रहे.

Petrol Diesel Ka Taja Bhav Kya Hai: क्या आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है? अगर आप भी अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए पेट्रोल पंप जाने वाले हैं, तो पहले 20 अक्टूबर 2026 के ताजा भाव जरूर जान लें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और जयपुर समेत कई शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं. ऐसे में गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपने शहर का रेट चेक करना आपके बजट के लिए जरूरी है.

आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा?

ताजा उपलब्ध कीमतों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का भाव करीब ₹102.12 प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और कोलकाता में ₹113.51 प्रति लीटर के आसपास है. वहीं, जयपुर में पेट्रोल की कीमत ₹114.15 प्रति लीटर दर्ज की गई है.

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.76 ₹99.55
गुरूग्राम ₹102.97 ₹95.64
नोएडा ₹101.96 ₹95.44
बेंगलुरू ₹111.68 ₹99.56
भुवनेश्वर ₹108.97 ₹100.68
चंडीगढ़ ₹101.54 ₹89.47

रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और स्थानीय शुल्क का असर पड़ता है. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. 

अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट कैसे चेक करें?

अपने शहर के ताजा रेट जानने के लिए इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा, इंडियन ऑयल के ग्राहक पेट्रोल पंप पर उपलब्ध डीलर कोड के अनुसार RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर SMS भेजकर भी कीमतों की जानकारी ले सकते हैं. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST