<
Categories: बिज़नेस

Pradhan Mantri Awas Yojana: घर खरीदने का है सपना तो उठाएं इस स्कीम का लाभ; मिलेगी लाखों की छूट

Pradhan Mantri Awas Yojana | PM Awas Yojana apply online | Pradhan Mantri Awas Yojana 2026: PMAY योजना में आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), लोवर आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवार  फायदा ले सकते हैं.

Pradhan Mantri Awas Yojana | PM Awas Yojana apply online | Pradhan Mantri Awas Yojana 2026: रोटी और कपड़ा के बाद परिवार और किसी शख्स की जरूरत होती है- आवास (घर)की. शहरों में  बढ़ती महंगाई के चलते मध्यम वर्ग के लिए आवास एक सपने की तरह है. मध्य वर्ग के लिए आवास का सपना पूरा कर रही है- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY). PMAY के जरिये शहर और गांव दोनों ही जगहों पर सस्ती कीमत आवास उपलब्ध कराए जाते हैं. शहरी (PMAY-U) और ग्रामीण (PMAY-G) इलाकों में ईडब्ल्यूएस (कमजोर आय वर्ग) को पक्का घऱ दिया जाता है, वह भी सस्ते कीमत पर. PMAY का मकसद 2024-25 से 2028-29 के दौरान (PMAY 2.0) तक जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है. ऐसे घरों में बिजली और पानी के साथ-साथ जरूरत की सारी सुविधाएं हों. 

PMAY स्कीम कब हुई थी लॉन्च?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को करीब 11 साल पहले जून, 2015 में लॉन्च किया गया था. इसका मकसद ‘सभी के लिए घर’ का कॉन्सेप्ट है. नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत वर्ष 2024 तक भारत की शहरी और ग्रामीण आबादी के लिए 2 करोड़ घर बनाने का प्रस्ताव है. कोरोना के दौर में काम में दिक्कत आई, लेकिन अब इसको लेकर काम जोरों पर है. इस पॉलिसी का मकसद समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और कम आय वाले समूहों के लोगों के लिए किफायती आवास मुहैया कराना है.  

PMAY योजना मकसद

निजी क्षेत्र की भागीदारी से झुग्गी-झोपड़ियों के स्थान पर आवास बनाना.
क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के ज़रिए किफायती आवास मुहैया कराना.
निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों की साझेदारी की मदद के जरिये मकसद पूरा करना.
लाभार्थी द्वारा खुद घर का निर्माण और सुधार करवाना भी शामिल है.

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना

PMAY योजना का मकसद आवास क्षेत्र को कई तरीकों से विकसित करना है और लोगों को रियायती होम लोन ब्याज दर पर छूट भी दिलाना है. यह योजना घरों के निर्माण में पर्यावरण के अनुकूल निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देती है. PMAY योजना के दो मुख्य हिस्से हैं. इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PMAY-U) और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (PMAY-G और PMAY-R)। PMAY-U शहरी आबादी पर लागू होती है. वहीं, PMAY-G और PMAY-R ग्रामीण आबादी पर लागू होती हैं। PMAY-U में तीन योजनाएं शामिल हैं. इसमें EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), LIG (कम आय वर्ग), CLSS (MIG-I) और CLSS (MIG-II)। PMAY-U शामिल हैं. 

 मंज़ूर किए गए घर : 88 लाख
पूरे हुए घर: 26 लाख
जिन घरों में लोग रहने लगे : 24 लाख
कुल निवेश : 5.20 लाख करोड़ रुपये
मंज़ूर की गई केंद्रीय सहायता : 1.37 लाख करोड़ रुपये
दी गई केंद्रीय सहायता : 52,000+ करोड़ रुपये

PMAY की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

  • 20 साल की अवधि के लिए होम लोन की ब्याज दर पर 6.5% की सब्सिडी
  • बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर घर की सुविधा अनिवार्य
  • घर बनाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल अनिवार्य
  • योजना का दायरा बढ़ाकर भारत के सभी शहरी इलाकों को इसमें शामिल करना
  • महिलाओं को घर का मालिक बनने के लिए प्रोत्साहित करना; इसके लिए यह अनिवार्य किया गया है कि घर का रजिस्ट्रेशन परिवार के पुरुष और महिला, दोनों मुखियाओं के नाम पर हो (सिवाय तब, जब परिवार में कोई महिला सदस्य न हो)

PMAY के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

PMAY के लिए पात्रता मानदंड इस बात पर निर्भर करता है कि आप 3 अलग-अलग योजनाओं के तहत तय किए गए पैमानों के आधार पर किस श्रेणी में आते हैं. ये पैमाने मुख्य रूप से आपकी आय, आर्थिक स्थिति और घर की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। यहाँ हर योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है.

EWS/LIG योजना के तहत

आपकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए
आपकी आय इससे ज़्यादा नहीं होनी चाहिए

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 5G, पहला सेल्फी मिरर वाला स्मार्टफोन, फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी काफी दमदार

इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में आपको और भी कई बेहतरीन फीचर्स और एक अच्छी…

Last Updated: April 2, 2026 17:21:03 IST

क्लासरूम छोड़ स्टेज पर छाए प्रोफेसर! ‘महबूबा ओ महबूबा’ पर झूम उठा पूरा ऑडिटोरियम, छात्र बोल- ‘फैन बन…’

Pune University Viral Video: पुणे की श्री बालाजी यूनिवर्सिटी में कुछ अनोखा हुआ, जहां एक…

Last Updated: April 2, 2026 17:23:51 IST

लहंगा, चूड़ियां और कलीरे, अमेरिकी दुल्हन ने देसी अंदाज से जीता दिल, वीडियो वायरल

एक वीडियो इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो…

Last Updated: April 2, 2026 17:16:00 IST

कौन हैं IPL स्टार समीर रिजवी? जिन्हें रिलीज कर पछता रही चेन्नई सुपर किंग्स! अब दिल्ली को जिता रहे मैच

Who Is Sameer Rizvi: यूपी के धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी ने IPL 2026 के पहले…

Last Updated: April 2, 2026 17:15:04 IST

जब एक्ट्रेस के थप्पड़ों से गूंज उठा सेट, ऋषि कपूर को जड़े थे 8 चांटें; फिर 3 साल बाद यूं लिया बदला

Rishi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को एक एक्ट्रेस ने 8 थप्पड़ जड़ दिए थे.…

Last Updated: April 2, 2026 17:13:44 IST

Honey Singh-Badshah के इस गाने पर कोर्ट का चला डंडा: ‘समाज के लायक नहीं यह गाना’, तुरंत डिलीट करने का आदेश!

Delhi High Court: हनी सिंह और बादशाह के 26 साल पुराने गाने पर दिल्ली हाई…

Last Updated: April 2, 2026 17:18:42 IST