PNB KYC Update: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक में खाता है, तो यह चेतावनी आपके लिए बेहद जरूरी है. कहीं आपकी एक छोटी सी चूक भारी न पड़ जाए. पूरी खबर यहां पढ़ें...
खाता बंद न हो, तो आपको 15 अप्रैल 2026 से पहले केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे
PNB Important Notice: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आपने लंबे समय से उससे कोई लेनदेन नहीं किया है, तो यह खबर खास आपके लिए है. पीएनबी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए उन ग्राहकों को जानकारी दी है कि जिनके खाते पिछले 3 वर्षों से निष्क्रिय हैं यानी एक्टिव नहीं हैं. बैंक ने साफ कर दिया है कि ऐसे खातों को बंद करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. बैंक के मुताबिक, यह नियम उन खातों पर लागू होगा जिनमें पिछले 3 साल से ग्राहक द्वारा कोई भी लेनदेन नहीं किया गया है. या खाते में जमा राशि शून्य है.
अगर आप चाहते हैं कि आपका खाता बंद न हो, तो आपको 15 अप्रैल 2026 से पहले अपनी बैंक शाखा में जाकर केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे. बैंक ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अप्रैल तक खाता सक्रिय नहीं कराया गया, तो 16 अप्रैल 2026 या उसके बाद बिना किसी पूर्व सूचना के खाते को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.
अपने बंद पड़े खाते को फिर से शुरू करना बहुत आसान है. आपको बस ये कदम उठाने होंगे कि आप अपनी नजदीकी पीएनबी शाखा में जाएं. अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। केवाईसी फॉर्म भरकर जमा करें और खाते को फिर से सक्रिय करने का अनुरोध करें.
कई बार हम पुराने खातों को भूल जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से या तो उन्हें बंद कर देना चाहिए या फिर उनमें न्यूनतम गतिविधि बनाए रखनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए आप पीएनबी की वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर 1800-1800 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्लारी माता मंदिर के बारे में…
Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…
Kal ka Panchang 9 April 2026: आज 9 अप्रैल 2026, गुरुवार का पावन दिन है.…
OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…
Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…
Bihar Rape Case: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात…