Saturday Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो रुकिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की लिस्ट के आधार पर आज बैंकों में ताला लगा रहने वाला है.
14 मार्च शनिवार, आज बैंक खुले हैं या बंद?
Saturday Bank Holiday: व्यस्त दिनचर्या के कारण कई लोग आमतौर पर शनिवार को बैंक जाना पसंद करते हैं. हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंकिंग शेड्यूल को देखते हुए, शाखा में जाने से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि बैंक खुला है या नहीं.
14 मार्च 2026 को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है. कृपया ध्यान रखें कि सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंको का महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है. भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर में अवकाश घोषित न होने पर, बैंक महीने के पहले, तीसरे और पाँचवें (कुछ मामलों में) शनिवार को खुले रहेंगे।
इस महीने साप्ताहिक अवकाश के अलावा भी बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. पहले भी 2, 3 और 4 मार्च को होलिका दहन और होली के उपलक्ष्य में अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहे थे.
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सालों भर उपलब्ध रहती हैं. यहां तक कि बैंक की छुट्टियों के दौरान भी यह सुविधा मिलती है. इससे ग्राहकों को बैंकों के बंद होने पर भी बिना किसी रुकावट के बैंकिंग गतिविधियां करने की सुविधा दी जाती है. ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक यूपीआई लेनदेन, मनी ट्रांसफर, नेट बैंकिंग सेवाएं, ऑनलाइन ऋण के लिए आवेदन करना, चेकबुक का अनुरोध करना और अन्य कई कार्य कर सकते हैं.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…