होम / Sensex फिर 867 अंक टूटा, जानिए किन कारणों से शेयर बाजार में आई गिरावट

Sensex फिर 867 अंक टूटा, जानिए किन कारणों से शेयर बाजार में आई गिरावट

India News Desk • LAST UPDATED : May 6, 2022, 4:30 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 867 अंक टूटकर 54,835 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी (Nifty) 271 अंक कमजोर होकर 16411 के लेवल पर बंद हुआ है। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है। बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट बेहद कमजोर रहे हैं।

निफ्टी के 11 इंडेक्स लाल निशान में

निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक के शेयरों में है। आईटी इंडेक्स लगभग 3 फीसदी तक कमजोर हुआ है। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी गिरे हैं। वहीं आटो इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही है। मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों और एफएमसीजी में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।

Sensex के 23 और निफ्टी के 38 शेयरों में गिरावट

Sensex 6 May

सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं जबकि 7 शेयर हरे निशान में रहे। वहीं निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में गिरावट रही है। आज के टॉप लूजर्स में BAJFINANCE, AXISBANK, BAJAJFINSV, WIPRO, INFY, HDFC और HDFCBANK शामिल हैं।

शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह

  1. यूएस में 10 साल का बॉन्ड यील्ड 3 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। यह साल 2018 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं ब्रेंट क्रूड के दाम फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है।
  2. वीरवार को अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। Dow Jones में 3.12 फीसदी यानि 1063 की गिरावट रही। Nasdaq भी 5 फीसदी तक टूटा था। र&ढ 500 इंडेक्स में 3.56 फीसदी कमजोरी रही।
  3. आज एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली रही है। SGX Nifty में 1.61 फीसदी कमजोरी है। वहीं हैंगसेंग में 2.49 फीसदी और ताइवान वेटेड में 2 फीसदी गिरावट है। कई अन्य इंडेक्स भी गिरावट दर्ज किए गए हैं।

Dow Jones में हुई बड़ी गिरावट

गौरतलब है कि बीते दिन अमेरिकी बाजार भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज 1,063 अंक यानि कि 3.12 प्रतिशत गिरकर 32,997.97 पर, S&P 500 में 153 अंक गिरा था। यह 4,146.87 पर और Nasdaq कंपोजिट 647 अंक गिरकर 12,317 पर बंद हुआ था।

टेक्नोलॉजी कंपनियां गूगल-पेरेंट अल्फाबेट इंक, एपल इंक, माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प, मेटा प्लेटफॉर्म, टेस्ला इंक और अमेजन सभी 4.3% और 8.3% के बीच गिरे। इन बड़ी कंपनियों की बिकवाली ने मार्केट के सभी सेक्टर को प्रभावित किया।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें: Delhivery IPO का प्राइस बैंड तय, 11 मई को खुलेगा इश्यू

यह भी पढ़ें : LIC IPO का पहला दिन रहा सुस्त, अब तक भरा 0.73 गुना

यह भी पढ़ें : Impact of RBI Repo Rate : इन 5 बैंकों ने बढ़ाई फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज दरें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.